 |
| भगवानपुर भभुआ पथ स्थित परमालपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास ऑटो पलटने से घायल यात्री |
#घटना भभुआ -भगवानपुर पथ स्थित परमालपुर पेट्रोल पंप के पास की
#घायलों का भगवानपुर सीएचसी में हुआ प्राथमिक उपचार, एक की गंभीर स्थिति देखकर भभुआ सदर अस्पताल रेफर
भगवानपुर/कैमूर। भगवानपुर भभुआ मुख्य पथ पर परमालपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार 6 महिला एवं 1पुरुष यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए लोगों की मदद से भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें एक घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे भभुआ सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
 |
| भगवानपुर सीएचसी में घायलों का होता प्राथमिक उपचार |
मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में मानिकपुर गांव की मोती सिंह के पुत्री गुड़िया देवी, धर्मशिला देवी पति मोती सिंह, कसेर गांव की उमा खरवार की पत्नी मनबाशा देवी, मोहनपुर गांव की बजरंगी मल्लाह की पत्नी कृष्णावती देवी, तेंदुआ गांव की सूरज राम की पत्नी प्रियंका देवी, मोहनपुर गांव के मदन मल्लाह, मोहनपुर गांव की मदन मल्लाह की पत्नी उषा देवी बताई जाती है। सभी घायल भभुआ से ऑटो पर सवार होकर भगवानपुर आ रहे थे। इसी बीच भगवानपुर भभुआ पथ स्थित परमालपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
 |
| परमालपुर पेट्रोल पंप के पास ऑटो पलटने से घायल महिला |
जिसमें सवार सभी यात्री ऑटो पलटने से घायल हो गए। घायलों में 6 महिला एवं एक पुरुष बताए जाते हैं। जिन्हें इलाज के लिए लोगों द्वारा भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तेगबहादुर सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।वही घटना की सूचना पर भगवानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना ग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में लेकर थाने में भेज दिया। इसके साथ ही भगवानपुर थाना के एएसआई गौतम यादव भगवानपुर सीएचसी में पहुंचकर घायलों के प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की। भगवानपुर थाना के एएसआई रामकुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने में लाकर जब्त किया है। वही चालक फरार है आगे की कार्रवाई की जा गई है।