दुर्गावती(मुबारक अली)। सीएए,एनआरसी,एनपीआर और केंद्र की आरक्षण नीति के विरोध में भीम आर्मी के भारत बंद के आह्वान पर रविवार को एनएच दो पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहिया मोड़ के पास समर्थकों ने जीटी रोड को जाम कर दिया.जिससे जीटी रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.इस दौरान आंदोलनकारी नारे लगा रहे थे।
आरक्षण में छेड़छाड़ करना बंद करो,एनआरसी,सीएए वापस लो आदि नारा बुलंद कर रहे थे.हालांकि चक्का जाम की सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गई और आंदोलनकारियों को समझा-बुझाकर चक्का जाम समाप्त करा दिया. इस क्रम में समर्थकों द्वारा करीब दो घंटे तक हाईवे को चक्का जाम रखा.
जिससे यूपी बिहार सीमा नौबतपुर से लेकर डिड़खिली बाजार तक जाम लग गया. जिसमें पर्यटक बस.एवं एंबुलेंस वाहन सहित काफी संख्या में यात्री वाहन फंसे रहे.इस दौरान दिलीप कुमार,अक्षय कुमार,सुरेश वाडकर, सुशील कुमार, महेंद्र राम,अरविंद कुमार,वीरेंद्र राम ,नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार,मंटू कुमार,सहित काफी संख्या में समर्थक आंदोलन में शामिल थे .