यूपी से बिहार में ट्रक पर लाई व कुरकुरे के बीच में भर कर भेजी जा रही भारी मात्रा मे शराब बरामद,चालक गिरफ्तार,ट्रक जब्त

दुर्गावती/कैमूर। दुर्गावती थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कर्मनाशा नहर के समीप एनएच दो पर शनिवार की रात कैमूर जिले के गठित पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में एक ट्रक पर लदी शराब को बरामद किया है. तथा एक शराब तस्कर को दबोच लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली यूपी से भारी मात्रा मे शराब लोड बिहार सीमा में भेजा जा रहा है. पुलिस को सूचना मिलते ही उक्त ट्रक को पकड़ने के फिराक मे जुट गई.कैमूर जिले के गठित पुलिस की विशेष टीम ने सुचना मिलने के बाद कर्मनाशा नहर मोड़ के पास पहुंच गई.

यह भी पढ़े : Video : सासाराम में ट्रक और यात्री बस में भीषण टक्कर, 4 की मौत, दर्जनों यात्री घायल,मची चीख पुकार  

पुलिस ने घेराबंदी कर शराब लदी उक्त ट्रक को पकड़ने सफलता पा लिया.पुलिस ने उक्त ट्रक को कब्जे में ले लिया तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ट्रक से भरी शराब को जब्त करते हुए थाने ले आई. उसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई तो अलग-अलग ब्रांड के कुल लगभग 22317 बोटल शराब बरामद हुआ. गिरफ्तार चालक सोनी सिंह हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है.चालक सोनी के अनुसार शराब  दिल्ली से लोड कर पटना बिहार भेजा जा रहा था. शराब की तस्करी करने के लिए तस्करों द्वारा वकायदे ट्रक के अंदर स्पेशल व्यवस्था बनाया गया था. तथा ट्रक पर लाई व कुरकुरे लोड किया गया था. जिससे यह पता न चल सके कि ट्रक के अंदर शराब लोड है. ऊपर से देखने में ट्रक पर परचून का सामान लदा दिख रहा था. लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह कामयाबी मिल गई. पुलिस ने शराब को जब्त कर आगे की आवश्यक कार्यवाही करने मे जुट गई.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top