Video : सासाराम में ट्रक और यात्री बस में भीषण टक्कर, 4 की मौत, दर्जनों यात्री घायल,मची चीख पुकार

सासाराम/रोहतास। बिहार के सासाराम से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ ट्रक व यात्री बस में जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों यात्री घायल हो गए है। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना में बस के परखच्चे उड़ गए है।वही ट्रक भी पलट गया है। 
घटना एनएच दो शिवसागर के कीरहिंडी टोल प्लाजा के पास की है।मिली जानकारी के मुताबिक, अनियंत्रित ट्रक और बस में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत और 12 यात्री गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है सवारी यात्री बस मोहनिया से सासाराम जा रही थी। इसी बीच एनएच 2 पर शिवसागर के किरहिंडी के पास ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी. इस घटना में एक दंपति सहित 4 की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, मृतक दंपत्ति करगहर के सिमरी गांव के मुख्तार खान तथा रेशमा खातून पति पत्नी, कोचस के सरैया निवासी विक्रमा पाल,सासाराम भारतीगंज निवासी अजीत उर्फ हिमांशु कुमार बताया जा रहा है। 
घटना स्थल पर हादसे के बाद चीख-पुकार और अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।मौके पर सूचना मिलते ही सासाराम सदर एसडीओ राजकुमार गुप्ता तथा डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां सड़क हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी। बताया जाता है कि ट्रक में संतरा लदा हुआ था। जिसके बाद कुछ लोगों ने संतरा को लूटने का काम किया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top