दुर्गावती (कैमूर) मुबारक अली। एनएच दो पर लगे भीषण जाम में क्षेत्र के धनेछा गांव के पास एक करीब सात वर्षीय बच्ची को शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने कुचल दिया.इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र खुरहट परशुरामपुर गांव निवासी पूजा कुमारी नामक बच्ची अपने पिता रमेश बिंद व माता के साथ टेंपो पर सवार होकर बहेरिया चांद जा रही थी.
इसी क्रम में जीटी रोड के दोनों लेनों में शनिवार को भी भीषण जाम लगा हुआ था.जाम के कारण पूजा कुमारी व उसके माता-पिता रोड पार कर रहे थे. इसी बीच दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने माता पिता के सामने ही पूजा कुमारी को धक्का मार दिया.हादसे मे पूजा कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई.
इसकी सूचना लोगों ने दुर्गावती पुलिस को दी सूचना मीलने के बाद दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. बताते चलें कि जीटी रोड पर इधर कई दिनों से जाम लग रहा है जाम लगने की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.एक तरफ लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ घटना दुर्घटना होने का खौफ लोगों में हमेशा बना हुआ है.
जाम इस कदर लग जा रहा है कि आधे घंटे की यात्रा पूरी करने में दो से तीन घंटे का समय लग जा रहा है. पिछले कई दिनों की तरह रविवार को अभी एनएच दो पर जाम की स्थिति बदतर रही. यूपी-बिहार सीमा से लेकर दस किलोमीटर दूर तक जाम वाहनों की लंबी कतारें लगी थी इस भयंकर जाम में फंसे लोग यहां से निकलने के लिए जद्दोजहद करते रहे लोगों को इस भयंकर जाम को पार करने में घंटा से दो घंटे तक का समय लग गया जाम में फंसे लोग परेशान रहे.


