कैमूर में रोहतास के युवक की मौत, 28 को थी शादी, बांटने जा रहा था कार्ड, हो गया हादसा

भभुआ कैमूर। कैमूर में रोहतास के युवक की शादी का कार्ड बांटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया।जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जिससे परिजनों में मातम का माहौल है। मृतक युवक  रोहतास जिला के कुसमरा गांव निवासी विजय चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार चौधरी बताया जाता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना करमचट थाना क्षेत्र के अमांव दियरी मोड़ गांव के पास की है।


वहीं मृतक के पिता विजय चौधरी ने बताया कि राकेश का 28 मई को शादी था। जिसको लेकर वह अपने शादी का कार्ड बाटने के लिए घर से कह कर कल शाम को बाइक से निकला था। गुरुवार को सुबह थाना द्वारा सूचना मिला कि आपका बेटा का सड़क दुर्घटना में मौत हो गया है। जिसके बाद हम लोग भभुआ सदर अस्पताल में आये है। जहाँ पुलिस और परिजनों की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


इस घटना की जानकारी देते हुए करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिला कि एक बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया है।जिसके बाद मौके पर पहुँच कर पुलिस द्वारा उसे रामपुर पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पॉकेट से आधार से मृतक की हुई। जिसके बाद सूचना उसके परिजनों को दिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top