कैमूर में प्रखंड प्रमुख के साथ गाली गलौज और पिस्टल सटा कर जान से मारने की मिली धमकी, कहा शिक्षक के भाई ने किया

 

रामपुर प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव को जान से मारने की धमकी

घटना की सूचना पर बेलाव थाने की पुलिस ने प्रमुख कार्यालय कक्ष में पहुंचकर प्राप्त की जानकारी 

 भभुआ/रामपुर। रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को एक व्यक्ति द्वारा प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में बेलाव थाने की पुलिस को प्रमुख द्वारा बसीनी गांव के रौशन कुमार सिंह उर्फ पांडेय सिंह के खिलाफ आवेदन भी दिया गया है और कार्रवाई करने की मांग की गई है।



 प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि शुक्रवार को मैं अपने कार्यालय कक्ष में सरकारी कार्य कर रहा था इसी बीच बसीनी गांव के कुंवर बहादुर सिंह के पुत्र रोशन कुमार सिंह उर्फ पांडे सिंह द्वारा पहुंच कर पिस्तौल निकाल कर गाली गलौज करते हुए कहा कि मेरा भाई शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह को अगर तूने बर्खास्त किया तो यूपी के ब्रजेश सिंह, सुशील सिंह और प्रदीप कुमार सिंह शिक्षक जो सभी भाई मिलकर तुम्हारे कार्यालय में तुम्हे गोली मारकर छलनी कर देंगे।कार्यालय में धमकी और गाली गलौज कर रहा था। 



इसी बीच पंचायत समिति सदस्य और कुछ लोग हंगामा सुनकर पहुंच कर पहुंच गए।तब जाकर मेरा जान बचा नहीं तो मुझे गोली से मार दिया गया होता। इस घटना की आवेदन डीएम और एसपी को भी दिया जायेगा। पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ कार्रवाई की मांग की गई है। जबकि घटना की सूचना मिलने पर बेलाव पुलिस प्रखंड प्रमुख के कार्यालय में पहुंचकर प्रखंड प्रमुख से  घटना की जानकारी प्राप्त की है।



इस मामले में पूछे जाने पर प्रभारी बेलाव थानाध्यक्ष कामता प्रसाद ने बताया कि प्रखंड प्रमुख द्वारा जान से धमकी मारने के मामले में आवेदन मिला है। जांच करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top