आज पाल इलेवन और भोलेशंकर इलेवन स्टार के बीच SSL का होगा फाइनल फुटबॉल मैच, सांसद छेदी पासवान करेंगे उद्घाटन

ISL की तर्ज पर हो रहा है SSL फुटबॉल महासंग्राम

दूसरा सेमीफाइनल में भोलेशंकर इलेवन स्टार ने महाकाल इलेवन स्टार को ट्राइबेकर में 4-3 गोल से हराया

भभुआ रामपुर। आज रविवार को रामपुर प्रखंड के सबार गांव के मां काली मैदान पर आइएसएल की तर्ज पर एसएसएल फुटबॉल महासंग्राम का फाइनल मैच पाल इलेवन और भोलेशंकर इलेवन स्टार के बीच खेला जाएगा। जिसका उद्घाटन सासाराम सांसद छेदी पासवान करेंगे।

 एसएसएल महासंग्राम समिति के अध्यक्ष अजय कुमार निषाद ने बताया कि फुटबॉल का जिस इंडियन सुपर लीग मैच होता है ठीक उसी पर सबार पंचायत के नए खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए एसएसएल फुटबॉल महासंग्राम का शुरुआत किया गया। इस फुटबॉल लीग मैच के 6 टीम बनाई गई। जिसमें टीम को बोली लगाकर खरीदा गया। 

पहला सेमीफाइनल में ट्रायब्रेकर में पाल इलेवन स्टार ने मां सरस्वती इलेवन स्टार को 5- 4 हराया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल में भोलेशंकर इलेवन स्टार ने महाकाल इलेवन स्टार को ट्राइबेकर में 4-3 गोल से हराया। फाइनल फुटबॉल मैच पाल इलेवन स्टार और भोलेशंकर इलेवन स्टार के बीच रविवार को खेला जाएगा।

 विजेता टीम को 10 हजार रुपए और उप विजेता टीम को 6 हजार साथ में ट्रॉफी दिया जायेगा। साथ ही सेमीफाइनल में विजेता टीम को 2 हजार रुपए दिया जायेगा। रेफरी के रूप में शिक्षक ओमप्रकाश,लाइंस लालबाबू पासवान, रौशन अली, रंजन ने भूमिका निभाई।

उद्घोषक की भूमिका शिक्षक मनोज पासवान ने निभाई। सबार पंचायत के मैट्रिक और इंटर के परीक्षा में 400 से अधिक लाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top