पाल इलेवन स्टार ने SSLके फाइनल फुटबॉल मैच में ट्रॉफी किया अपने नाम, सांसद बोले - खेलते हुए सांसद तक किया सफर

मैट्रिक और इंटर के छात्रों, बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित 

भभुआ/रामपुर(बंटी जायसवाल)। रविवार को रामपुर प्रखंड के सबार गांव के मां काली मैदान पर आइएसएल की तर्ज पर एसएसएल फुटबॉल महासंग्राम का फाइनल फुटबॉल मैच पाल इलेवन और भोलेशंकर इलेवन स्टार के बीच खेला गया। जिसमें पाल इलेवन स्टार ने भोलेशंकर इलेवन स्टार को दो गोल से हराकर एसएसएल फुटबॉल महासंग्राम के ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस फाइनल फुटबॉल मैच का उद्घाटन सासाराम सांसद छेदी पासवान द्वारा फीता काट कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
 दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से सांसद छेदी पासवान सहित अतिथियों द्वारा परिचय प्राप्त किया गया। इसके साथ ही सांसद द्वारा फुटबॉल को किक मार कर फाइनल फुटबॉल मैच का शुभारंभ हुआ। मंच पर एसएसएल महासंग्राम समिति के सदस्यों द्वारा सांसद छेदी पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 
खेल के साथ आगे बढ़े -छेदी पासवान 
सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भी खेलते हुए ही सांसद तक पहुंचा हूं। खिलाड़ियों ने काफी अच्छा खेल खेला। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। भारत सरकार खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को खेल में अच्छा प्रदर्शन पर उन्हें नौकरी भी दिया जा रहा है। इसलिए आज के युवा पढ़ाई के साथ खेल भी जरूर खेले और जीवन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़े। 
विजेता टीम को ट्रॉफी और 10 हजार का चेक
फाइनल फुटबॉल मैच 30- 30 मिनट का खेला गया। पहले पाली में पाल इलेवन स्टार ने एक गोल तो दूसरे पाली में भी पाल इलेवन स्टार ने भोलेशंकर इलेवन स्टार को दूसरा गोल मार कर जीत हासिल किया। विजेता टीम पाल इलेवन स्टार को सांसद छेदी पासवान 10 हजार रुपए और ट्रॉफी तो उप विजेता टीम भोलेशंकर इलेवन स्टार को 6 हजार रुपए का चेक भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल और ट्रॉफी पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सुशील करौलिया द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 
गोल्डन बूट का खिताब नौशाद को
गोल्डेन बूट नौशाद आलम, मैन ऑफ द मैच पाल इलेवन स्टार के शनि विश्वकर्मा, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार राहुल पाल को मिला। साथ ही दोनों सेमीफाइनल में विजेता टीम को 2 हजार - 2 हजार रुपए दिया गया। रेफरी के रूप में रौशन अली, लाइंसमैन शिक्षक ओमप्रकाश, रंजन ने भूमिका निभाई।उद्घोषक के रूप में शिक्षक मनोज पासवान और अरविंद सिंह रहे। इस फुटबॉल मैच को देखने के लिए हजारों खेल प्रेमियों की भीड़ लगी रही।
6 टीमों ने लिया था भाग
एसएसएल समिति अध्यक्ष अजय कुमार निषाद ने बताया कि फुटबॉल का जिस प्रकार इंडियन सुपर लीग मैच होता है ठीक उसी पर सबार पंचायत के नए खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए एसएसएल फुटबॉल महासंग्राम का शुरुआत किया गया। इस फुटबॉल लीग मैच के 6 टीम बनाई गई। जिसमें टीम को बोली लगाकर खरीदा गया था। 
छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
सांसद छेदी पासवान द्वारा सबार पंचायत के मैट्रिक और इंटर के परीक्षा में 400 से अधिक लाने वाले 18 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जबकि पटना प्रमंडलस्तर पर कैमूर की टीम में अंडर 14 बालिका फुटबॉल टीम सबार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओ को सासंद द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर रामपुर बीडीओ संजय पाठक, करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि देवलाल पासवान, सबार पैक्स धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया अक्षयबर सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता, सबार विद्यालय के प्रधानाध्यापक ददन राम, सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, पूर्व प्रमुख राजेश पासवान, बिरहा गायक राकेट नंदलाल यादव,हरिवंश पाल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top