आठ दिवसीय महायज्ञ में शाम में होगा श्री मद्भागवत कथा और रात्रि में रासलीला
पैक्स अध्यक्ष ने कराया श्रद्धालुओ को फलाहार और जलपान
भभुआ/रामपुर(बंटी जायसवाल)। रामपुर प्रखंड के खरेंदा पंचायत के पुनाव गांव में सोमवार से आठ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। जिसको लेकर सोमवार को पुनाव गांव के यज्ञ स्थल हरे कृष्ण धाम से हजारों की संख्या में महिला पुरुष, युवक युवतियां वाहन पर सवार होकर हाथी घोड़ा गाजे बाजे के साथ सबार दुर्गावती नदी के पास पहुंचे।
पैक्स अध्यक्ष का सराहनीय कार्य
जहां सबार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा कलश यात्रा में भाग लेने वाले हजारों श्रद्धालुओ के लिए शरबत और फलाहार की व्यवस्था किया गया था। उन्हें अपने हाथों से शरबत और फलाहार जलपान कराया गया।
पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि यज्ञ में भाग लेने वाले श्रद्धालुओ को फलाहार और जलपान कराकर सेवा करने से दिल को शांति और सुकून मिलता है। ईश्वर ने हमें दिया है और हम उस योग्य है कि किसी सेवा कर सकते है तो हमें करनी चाहिए।
मंत्रोच्चार के साथ हुआ जलभरी
इसके बाद सभी श्रद्धालु भक्तों अपने-अपने कलश लेकर दुर्गावती नदी में पहुंचे। जहां विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया गया। इसके श्रद्धालु भक्त सिर पर कलश लेकर राधे राधे, हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। जिससे चारों तरफ भक्तिमय वातावरण हो गया था। इसके बाद वाहन से सभी श्रद्धालु कलश लेकर अपने वाहनों पर बैठ कर यज्ञ स्थल पहुंचे।
8 मई तक चलेगा यज्ञ
इस यज्ञ के आयोजनकर्ता आचार्य अजय जी महाराज है। उन्होंने बताया कि पूनाव गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा 1 मई से 8 मई तक शुरू हो गया है। जिसको लेकर सोमवार को शोभायात्रा एवं मंडप प्रवेश हुआ। मंगलवार को महायज्ञ को लेकर अरणी मंथन एवं अग्नि स्थापना के यज्ञ शुरू हुई। जबकि 8 मई को महायज्ञ का पूर्णाहुति भंडारा के साथ संपन्न होगा। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम 5 बजे से 8 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कथावाचक धीरुभाई जी द्वारा कराया जायेगा।
रात्रि में रासलीला
जबकि रात्रि 9 बजे से वृंदावन की रासलीला मंडली द्वारा रासलीला का मंचन भी किया जाएगा। इस महायज्ञ के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में यूपी से महामंडलेश्वर श्री संतोष दास जी महाराज उर्फ सतुआ बाबा भी आएंगे और जीयर स्वामी जी महाराज का भी आगमन होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस यज्ञ का आयोजन लोगों में सद्भावना, जनमानस का कल्याण के लिए कराया जा रहा है।
यज्ञ से होता है शांति और कल्याण
यज्ञ समिति के सदस्य रामकृपाल तिवारी ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सभी क्षेत्रीय लोगों के साथ सहयोग से हो रहा है। इस महायज्ञ कराने से विश्व में शांति,कल्याण होगा। वायुमंडल में वातावरण हवन के द्वारण स्वाहा करने से शुद्ध होगा। इस यज्ञ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु भाग ले कर प्रसाद ग्रहण करे और श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करें। यज्ञ स्थल पर कलश यात्रा निकालने से पूर्व भभुआ की पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय भी पहुंची हुई थी थी।
