कैमूर में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मां बेटी को रौंदा, मां की मौत, बेटी गंभीर

भभुआ कैमूर।
 कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां दुर्गावती थाना क्षेत्र के दरौली के समीप एनएच दो यानी नेशनल हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ईट लदे ट्रैक्टर ने मां और  बेटी को रौंद दिया। वहीं जिसमें मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए दुर्गावती पीएचसी भेजा गया है। मृतक महिला की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के उधपुरा गांव निवासी रमेश यादव की 51 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है।

 जबकि गंभीर रूप से घायल पुत्री रेनू कुमारी बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनएचआई की टीम व स्थानीय पुलिस ने शव की पहचान कर कब्जे में लेकर थाने ले आई। जबकि घायल युवती को इलाज के लिए किसी अन्य एंबुलेंस से दुर्गावती पीएचसी पहुंचाया गया। 

जहां चिकित्सकों ने घायल युवती का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजन थाने पहुंचे हुए हैं। पुलिस शव का कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारियों में  जुटी हुई है।
 
समाजसेवी राकेश कुमार सोनू ने बताया कि मृतक महिला दुर्गावती से मोहनियां बेटी के साथ बाजार करने जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार ईंट लदा ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई है। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। परिजनों को सरकार और प्रशासन से मुआवजे दिलाने की मांग करते है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top