रामपुर कैमूर। रामपुर प्रखंड के खरेंदा पंचायत के पुनाव गांव में चल रहे आठ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं भागवत कथा का सोमवार को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ की शुरुआत से ही प्रतिदिन क्षेत्र के कई गांव के महिला,पुरुष, युवक युवतियां श्रद्धालु यज्ञ स्थल हरे कृष्ण धाम स्थित यज्ञ मंडप पहुंच कर सुबह से शाम तक परिक्रमा कर रहे थे।
कई श्रद्धालु संकल्प लेकर यज्ञ मंडप का 12 से 24 घंटे का अखंड परिक्रमा भी किया।
यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम 5 बजे से 8 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कथावाचक धीरुभाई जी द्वारा कराया गया। जबकि रात्रि 9 बजे से वृंदावन की रासलीला मंडली द्वारा रासलीला का मंचन भी किया गया।
सोमवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का यजमान और कलश लेने वाले श्रद्धालु भक्तों द्वारा यज्ञ मंडप में पहुंच कर हवन पूजन कराया गया। इसके बाद भंडारे में प्रसाद वितरण की शुरुआत हुई। पुनाव गांव के अलावा क्षेत्र के कई गांव के हजारों श्रद्धालुओ ने यज्ञ स्थल पर पहुंच कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
