शाहाबाद की बदहाली के लिए जिम्मेवार है राज्य व केंद्र सरकार - अनिल कुमार
Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क
मोहनिया सदर@ शिव कुमार भारती
मोहनियां सदर. शाहाबाद बचाओ पद यात्रा के अंतिम चरण में शनिवार की देर शाम अपने सैकड़ों साथियों के साथ जनतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनियां के जगजीवन स्टेडियम पहुचें. अनिल कुमार ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र एवं बिहार में बहाल एनडीए सरकारों के मुखिया शाहाबाद सहित पूरे राज्य में विकास के बड़े बड़े वादे और खोखले दावा करते है और कहते है कि हम विकास का नया इतिहास रच रहे है. लेकिन सच क्या है हम आप सब के सामने रख रहा हूँ. शाहाबाद की बदहाली और पिछड़ापन से साफ झलकता है कि दोनों केंद्र एवं राज्य सरकार की सरकारें विकास के झुठे दावें करती है. वही नीतीश सरकार मात्र 6 घंटे में बिहार के एक छोर से दूसरे छोर तक सड़क मार्ग के माध्यम से पहुचाती है. जबकि एन एच 30 की आरा से मोहनियां तक हालत इतनी जर्जर है कि पता ही नहीं चलता है कि सड़क में गढ्ढा है या गढ्ढें में सड़क है. यदि हम कृषि और सिंचाई व्यवस्था की बात करें तो धान का कटोरा कहा जानें वाला शाहाबाद आज अपना अस्तित्व खो रहा है. सोन नहर सिंचाई परियोजना एवं कांव नदी सिंचाई परियोजना में सफाई एवं मरम्मती जैसे तैसे चलाया जा रहा है. जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है. धान क्रय केंद्र समय से नही खुलने से अपनी कड़ी मेहनत से पैदा किये गये धान की फसल को किसान बिचौलियों के हाथों औने पौने दामों पर बेंचने को मजबूर है. स्वास्थ्य सेवाओं की हालत तो इतनी दयनीय हो गयी है कि सदर एवं अनुमंडल अस्पतालों में लोगों को दवाएं तक नही मिल पा रही है. जिसकी वजह से गरीब लोग निजी अस्पतालों में इलाज करानें को विवश है. जहां इलाज के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है. शाहाबाद के दो मुख्य जिला भोजपुर एवं बक्सर का जल आर्सेनिक युक्त है. फिर भी लोगों की मजबूरी है.जिसे पी पी कर लोग मर रहें है. मौके पर सैकड़ों जाप कार्यकर्ता उपस्थित थे.
फोटो - शाहाबाद पद यात्रा के दौरान मोहनिया पहुँचे जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष
शाहाबाद क्षेत्र के लोगो को यह पीना मजबूरी, पीकर कर मर रहे है लोग, जानिए कौन सी है वह चीज
शनिवार, दिसंबर 23, 2017
