फरवरी तक इस पंचायत में पहुँचेगा हर घर नल का जल
Kaimurlivenews.blogpost.Com न्यूज डेस्क @बंटी जायसवाल
भभुआ/ कैमूर. शनिवार को जिला समाहरणालय के सभा कक्ष भवन में सांसद छेदी पासवान की अध्यक्षता में चैनपुर प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत हाटा पंचायत में सामाजिक विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सांसद ने कहा कि सभी अधिकारियो को सरकार की तरफ से दिए गए उत्तरदायित्व का पालन करने की बात कही. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में हाटा में स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए भूमि की आवश्यकता संबंध में सीओ को निर्देश दिया गया. वहीं सिविल सर्जन नंदेश्वर प्रसाद को विलेज हेल्थ कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया गया. आधार कार्ड की समीक्षा के संबंध में बताया गया कि पंचायत के 18875 लोगों में से 18104 का आधार पंजीकरण हो चुका है. ओडीएफ की समीक्षा संबंध में बीडीओ द्वारा बताया गया कि कुल 15 वार्ड में 13 वार्ड को ओडीएफ कर दिया गया है. एवं 1227 शौचालय निर्माण कराना है. डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने फरवरी 2018 के द्वितीय सप्ताह तक शौचालय निर्माण समाप्त करने का आदेश बीडीओ को दिया. बैठक में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जन-धन योजना, मुद्रा लोन की समीक्षा का सांसद ने कम उपलब्धि को लेकर प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता बतायी. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि 28 दिसंबर को हाटा हाई स्कूल में कैंप आयोजित कर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरुक करने के संबंध में एलडीएम को निर्देश दिया गया. इसके साथ ही हाटा के सभी गांव में प्रचार प्रसार के लिए फ्लैक्स बैनर लगाने निर्देश दिया गया. मनरेगा की समीक्षा में प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि हाटा में 1539 जॉब कार्डधारी मजदूर हैं जिसमें 493 एक्टिव लेवर है और अब तक 4099 मानव दिवस सृजित हुआ है. डीडीसी कृष्णा प्रसाद गुप्ता ने तालाब की सफाई, वृक्षारोपण, निजी तालाब आदि के संबंध में जानकारी दी. डीएम ने जल संरक्षण का कार्य कराने का आदेश पदाधिकारियों को दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में बीडीओ ने बताया कि वर्ष 2016- 17 में 80 लाभुकों में से 68 लोगों को प्रथम किस्त दे दिया गया है. शिक्षा विभाग की समीक्षा में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में छात्र छात्राओं की उपस्थिति 55% और उच्च विद्यालय में 30% है. जिसमें छात्रों की उपस्थिति 40% है. डीएम ने विद्यार्थियों की उपस्थिति कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने की बात कही. सांसद ने कहा कि शिक्षा के लिए जनता का सहभागिता आवश्यक होना जरूरी है. वही पीएचईडी के समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दुबे के सरैया में क्वालिटी आपूर्ति के लिए बोरिंग पूर्ण हो गया है. हर घर नल का जल समीक्षा में डीएम ने कहा कि फरवरी 2018 तक हाटा में हर घर में नल का जल की आपूर्ति होगी. वही जीविका के बारे में डीपीएम सुभाष पांडेय ने बताया कि हाटा में 103 स्वयं सहायता समूह है और 67 का बैंक खाता खोलकर एक लाख रूपय में 1.25 लाख का वितरण किया गया है. सांसद ने वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता आर्गेनिक के माध्यम से कराने की आवश्यकता बतायी. विद्युत विभाग की समीक्षा में बताया गया कि विद्युत कनेक्शन विहीन 1611 में से 590 घरों में बिजली का संपर्क कर दिया गया. बैठक में पक्की नाली गली योजना की समीक्षा की गयी. सांसद श्री पासवान ने बताया कि योजना विभाग से बस स्टैंड भभुआ और चांदनी चौक मोहनिया में हाई मास्ट लाइट लगाने के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया इस पर प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी ने उक्त स्थान पर लगवाया जाएगा. फोटो - जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष भवन में बैठक में उपस्थित सांसद, डीएम व अन्य अधिकारी
फरवरी तक इस पंचायत में पहुँचेगा हर घर नल का जल
शनिवार, दिसंबर 23, 2017
