घर में पशुओं को दारा खिलाने के लिए निकालने के दौरान सांप ने युवती के पैर में काटा,झाड़फूंक के बाद इलाज के दौरान, मौत

भभुआ/कैमूर।
रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में घर में पशुओं को दारा खिलाने के लिए निकालने के दौरान विषैली सर्प ने युवती को दंश लिया। जिसमें युवती की मौत हो गई। मृत युवती की पहचान सलेमपुर गांव के स्व श्री राम पाण्डेय की 21 वर्षीय पुत्री धिरजा कुमारी बतायी जाती है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम को मृतक युवती पशुओं को दारा खिलाने को लेकर निकालने के घर में गयी थी। इसी बीच घर में विषैला सर्प बैठा हुआ था। दारा निकालने के दौरान युवती के पैर में सर्प ने दंश लिया। जिसके बाद युवती ने परिजनों को बताया कि उसके पैर में कुछ काट लिया है। 

जिसके बाद वह बेहोश भी हो गयी। युवती के बेहोश हो जाने के बाद परिजनों ने उसे झाड़ फूंक कराने के लिए अहिराव अमवा के सती मां के पास लाया गया। जहां घण्टो झाड़ फूंक हुआ। लेकिन युवती में स्वास्थ्य  सुधार नहीं हुआ तो उसे तुरंत परिजनों द्वारा भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवती को जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top