बिहार में मिले 9 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा पहुंचा 475, कैमूर में 2 नए कोरोना मरीज

पटना। बिहार में कोरोना अपना पांव पसारता ही जा रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज के पहली अपडेट में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 475 हो गया है।इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। 
9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो में भोजपुर के 6, कैमूर के 2 और बक्सर के 1 हैं। इसके साथ बिहार में कोरोना मरीजों की संक्या 475 पहुंच गई। वही अबतक 3 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शुक्रवार को बिहार में कोरोना से संक्रमित 54 साल पूर्वी चंपारण के एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

ट्वीट के अनुसार, कैमूर में 2 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें एक महिला और एक पुरुष है। जो भभुआ पुलिस लाइन के है। महिला जिसकी उम्र 25 और पुरुष जिसकी उम्र 50 साल है। वही कैमूर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 24 से बढ़कर 26 हो गयी है। कैमूर में शुक्रवार को 6 नए मामले सामने आए थे। 

 बक्सर में एक कोरोना पॉजिटिव 13 साल की बच्ची मिली है। जो नया भोजपुर की है। भोजपुर में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें  2 पुरुष और 4 महिला है। दो पुरुष जिसकी उम्र 33 साल जगदीशपुर और एक साल का बच्चा बिहिया का है। चार महिला में जिनकी उम्र 45 साल, 43 साल आरा की, 32 साल हनुमान टोला, 35 साल सकड्डी की है। 

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिलावार

 मुंगेर में 95, रोहतास में 52, बक्सर में 52, पटना में 44, नालंदा में 37, सिवान में 30, कैमूर में 26, गोपालगंज में 18, भोजपुर में 12, बेगूसराय में 11, औरंगाबाद में 8, गया में 6, सारण में 6, मधुबनी में 18, सीतामढ़ी में 6, पश्चिम चंपारण में 5, भागलपुर में 5, पूर्वी चंपारण में 5, दरभंगा में 5,नवादा में 4, अरवल में 4, लखीसराय में 4, जहानाबाद में 4, वैशाली में 3, बांका में 3, मधेपुरा में 2, कटिहार में 2, शेखपुरा में 1, अररिया में 1 और पूर्णिया के एक मरीज हैं। बतादें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए बिहार के 38 जिलों को तीन कटेगरी में बांटा गया है।


रेड जोन में पांच जिले-
मुंगेर, रोहतार, बक्सर, पटना और गया

 ऑरेंज जोन में 20 जिले
नालंदा, कैमूर (भभुआ), सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, अरवल, सारण, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, मधेपुरा और पूर्णिया जिला ऑरेंज जोन में शामिल हैं।

 ग्रीन जोन में 13 जिले
शेखपुरा, अररिया, जमुई, कटिहार, खगरिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पशिचम चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल जिले को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। इसके साथ गृह मंत्रालय ने एक गाइड लाइन जारी किया जिसके तहत ये बताया गया कि आप कौन सी गतिविधियां शुरू कर सकते हैं और किस पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top