बिहार में कोरोना से एक और मरीज की एनएमसीएच में हुई मौत, अब तक 4 की मौत

पटना। बिहार में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर है। वही दो दिनों में कोरोना के दो मरीजो की मौत हो गयी है। आज एक और कोरोना संक्रमित मरीज के मौत का मामला सामने आया है। इसके साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 4 हो गया है। 
इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। ट्वीट के अनुसार, कोरोना से चौथे मरीज की मौत की जानकारी दी है। कोरोना से चौथी मौत सीतामढ़ी का रहने वाला 45 वर्षीय शख्स की हुई है। जो 30 अप्रैल को एनएमसीएच में भर्ती हुआ था। ये शख्स मुंबई से लौटा था और कैंसर पेशेंट था। कार्डियो रेसपिरिटरी अरेस्ट की वजह से उसकी मौत हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top