
Desk : देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. इस बीच कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. इस तरह देेेश में कुल 54 दिन का लॉक डाउन हो जाएगा। पहली बार 21 दिनों का लॉक डाउन,दूसरी बार 19 दिनों का,तीसरी बार 14 दिनों का बढ़ाया गया है।
दरअसल, लॉकडाउन 2.0 तीन मई को खत्म होने वाली थी. हालांकि इससे पहले ही मोदी सरकार के जरिए देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है. अब चार मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 लागू रहेगा. इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है.
बता दें कि सबसे पहले 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. 25 मार्च से 14 अप्रैल तक पहला लॉकडाउन चला. इसके बाद 15 अप्रैल से 3 मई तक 19 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान भी पीएम मोदी की ओर से किया गया था. हालांकि इस बार गृह मंत्रालय के जरिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया है.
लॉकडाउन: ट्रेन-प्लेन-मेट्रो रहेगी बंद, मॉल-सिनेमा हॉल भी नहीं खुलेंगे
देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 14 दिनों के और बढ़ा दिया है. 17 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन जारी रहेगा. लॉकडाउन के बावजूद लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है. देश में यातायात की सारी सुविधाएं पहले की तरह ही बंद रहेंगी. ट्रेन और प्लेन सेवाएं नहीं शुरू की जाएंगी. मेट्रो सेवाओं को भी बंद रखा जाएगा. किसी भी तरह के मॉल और सिनेमा हॉल में भीड़ नहीं इकट्ठा होगी, मॉल और सिनेमा हॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है.
ऑरेंज जोन में क्या खुलेगा
ऑरेंज जोन में टैक्सियों और कैब एग्रीगेटरों को केवल 1 ड्राइवर और 2 यात्रियों के साथ अनुमति दी जाएगी. ऑरेंज ज़ोन में व्यक्तियों और वाहनों के अंतर-जिला आवागमन को केवल कुछ गतिविधियों के लिए अनुमति दी जाएगी. चौपहिया वाहनों में ड्राइवर के अलावा अधिकतम 2 यात्री होंगे.
सरकार ने इस बार जोन बनाकर दी छूट
गृहमंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश को काफी लाभ हुआ है. लॉकडाउन को 4 मई से अगले 2 सप्ताह तक बढ़ाने की घोषणा की जाती है. रेड, ग्रीन और ऑरेन्ज जोन के लिए अलग-अलग गाइडलाइंस तैयार की गई है. ग्रीन और ऑरेन्ज जोन में काफी छूट भी दी गई है..
सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इन जोन को जिलो के आधार पर बांटा गया है. न कि एरिया के हिसाब से. साथ ही, ट्रेन, बस और हवाई जहाज पूरी तरह से बंद रहेंगे.
17 मई तक ये सब बंद रहेंगे
17 मई तक ट्रेन, हवाई, मेट्रो सेवा बंद रहेगी.
सभी शिक्षण संस्थान 17 मई तक बंद रहेंगे .
मॉल, सिनेमा हॉल, स्पोर्ट्स क्लब भी बंद रहेंगे.
ग्रीन जोन में क्या खुलेगा
ग्रीन जोन में 50% सवारी के साथ बस चल सकती हैं
शाम 7 बजे-सुबह 7 बजे तक आवाजाही की इजाजत नहीं
ग्रीन जोन: बस डिपो में 50% कर्मचारियों से काम

