बिहार में 18 और मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज,आंकड़ा पहुँचा 450, कैमूर में 6 नए मरीज संख्या बढ़कर हुआ 24

पटना। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है।आज बिहार में स्वास्थ्य विभाग के तीसरा कोरोना अपडेट में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद संख्या बढ़कर 450 हो गया है।इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। ट्वीट के अनुसार 18 नए कोरोना  पॉजिटिव मरीजों में भोजपुर में एक, कैमूर में 6 तो बक्सर से 11 नए मरीज मिले हैं। भोजपुर में नाला रोड का 46 साल का पुरुष मरीज मिला है।
 वही कैमूर में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सभी चैनपुर के हैं। जिसमें 2 महिला और चार पुरुष हैं। दो किशोरी जिसकी उम्र 15 साल और 13 साल है। चार पुरुष में जिनकी उम्र 30 साल, 19 साल, 14 साल, 10 साल है। इस तरह कैमूर में 6 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद 18 से बढ़कर 24 हो गयी है।
वही बक्सर जिले में 11 कोरोना संक्रमित मरीजों में 5 महिला एवं 6 पुरुष शामिल है। बक्सर में मिले सभी नए कोरोना पॉजिटिव मरीज नया भोजपुर के हैं। पांच महिलाएं जिनकी उम्र 6 साल बच्ची, 1 साल बच्ची, 17 साल, 32 साल और 21 साल है। 6 पुरुष में जिनकी उम्र 25 साल, 14 साल, 58 साल, 8 साल, 9 साल, 15 साल है। बक्सर में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या आने के बाद 40 से बढ़कर 51 हो गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top