बकरीद को ले शांति समिति की हुई बैठक,बच्चा चोरी,ऑखफोडवा है अफवाह,नहीं दे ध्यान, पुलिस को दे तुरंत सूचना

फ़ोटो - शांति समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी व जनप्रतिनिधि 
भगवानपुर/कैमूर। गुरुवार को बकरीद को लेकर 
 भगवानपुर थाने में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने की. बैठक में भभुआ से इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, भगवानपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह, सीओ विनोद कुमार सिंह, सहित, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने भाग लिया. शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने कहा कि बच्चा चोरी, ऑंखफोडवा जो अफवाह फैला है और उसमें जो बेकसुर मानसिक विक्षिप्त भीड़ द्वारा पीट कर घायल कर दिए जा रहे है. इसी अफवाह में सुगिया पोखर,नौगढ़ में दो मानसिक विक्षिप्त में एक को भीड़ द्वारा बच्चा चोरी व ऑंखफोडवा के अफवाह में पीट पीट कर घायल कर दिया गया. जिसके बाद पुलिस के पहुँचने पर उनदोनो को थाने पर लाया गया. इसमें एक की पहचान हो गयी है जो अधौरा के बड़वान कलां गांव के ददन चेरो का पुत्र सूरज चेरो है. ये महज अफवाह है और किसी के असामाजिक तत्वों साजिश के तहत इस तरह अफवाह फैला दिया गया है. लेकिन इसपर लोग ध्यान नहीं दे. अगर कही किसी विक्षिप्त को देख कर भीड़ द्वारा घेर कर मारपीट करने व मारपीट करने की आशंका समझ में आती हो तो इसका सूचना तत्काल पुलिस को दे. पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर जांचोपरांत तुरंत कार्रवाई की जायेगी. यह भी बताया कि अभी तक एक भी बच्चा चोरी होने व ऑंखफोड़े की जाने की मामला नहीं आया है फिर लोग के बीच फैले अफवाह में मानसिक विक्षिप्त को भीड़ द्वारा घेर कर पीट दिया जा रहा है. 
लोगो को करें जागरूक, कहे यह अफवाह है 
आपलोग अपने गांव या क्षेत्र में जाकर लोगो को जागरूक करें कि वह अफवाह के चक्कर में न पड़ें. अंखफोड़वा व बच्चा चोरी आदि किसी तरह की अफवाह से बचें. दो दिन पूर्व से थाना क्षेत्र में कई तरह की अफवाह फैल रही है. बीडीओ मयंक कुमार सिंह ने कहा कि 12 अगस्त को इस बार बकरीद पर्व मनाया जा रहा है. आपलोग शांतिपूर्वक बकरीद का त्योहार मनाये. अगर कही किसी असमाजिक तत्व द्वारा अफवाह फैलाये जाने की आशंका हो तो पुलिस को तुरंत सूचना दीजिए. पुलिस को बताया गया कि थाना क्षेत्र के भगवानपुर, कोचाड़ी, सहित 6-7 गांवो में बकरीद की नमाज अता की जायेगी. जिसके लिए वहां पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. वही अधिकारियों ने कहा कि युवा लोगो द्वारा ही अफवाह फैलाकर त्योहार या किसी प्रकार के माहौल को बिगाड़ने के चक्कर में पड़ जाते है. क्योंकि आज के
युवा जोश में किसी बात को सोचते समझते नहीं और अफवाहों पर ध्यान देकर कूद पड़ते है और फिर बाद किसी बड़ी मुश्किल में पड़कर अपना जिंदगी तक बर्बाद कर लेते है. मौके पर बैठक में प्रमुख धर्मेंद्र यादव, दारोगा टीएन सिंह, प्रमुख जगदीश यादव, अरुण सिंह, राधा दुबे, टोड़ी पंचायत के सरपंच महबूब मियां, दफेदार भान जी सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top