रोहतास के कुख्यात अपराधी प्रकाश पांडेय की साथियों ने गोली मार कर की थी हत्या, एक गिरफ्तार , एक की तलाश जारी

फाईल फ़ोटो
भभुआ/कैमूर। कैमूर केे करमचट थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के दुर्गावती नदी के किनारे रोहतास के कुख्यात अपराधी प्रकाश पांडेय की गोली मार कर हत्या का गुत्थी अब सुलझने लगा है. इसका खुलासा कैमूर एसपी द्वारा किया गया है. एसपी ने बताया है कि पैसे के बंटवारे के विवाद में रोहतास के अपराधी प्रकाश की हत्या साथियों ने की है. प्रकाश की हत्या में संलिप्तता के आधार पर एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. करमचट पुलिस सासाराम पुलिस की मदद उसे सासाराम से गिरफ्तार कर लाया है और पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया. यह भी बताया कि कुख्यात प्रकाश पांडेय की हत्या मामले में रोहतास जिले के कोचस थाना के रामपुर गांव के ज्वाला प्रसाद सिंह का पुत्र धीरज प्रताप सिंह वर्तमान पता सासाराम काली  स्थान के गली में,नगर थाना सासाराम,जिला रोहतास, को बुधवार की शाम सासाराम पुलिस की मदद से पूछताछ के आधार पर संलिप्तता होने पर गिरफ्तार कर लाया गया है. उससे प्रकाश के हत्या मामले में संलिप्त होने की पूछताछ में बताया है. पुलिस ने बताया कि पैसे के बंटवारे के विवाद में पहले प्रकाश को सासाराम बेदा नहर पर बुलाया गया और यहां पर मारपीट करने के बाद उसे करमचट थाना के तेंदुआ गांव के दुर्गावती नदी के किनारे गोली मार कर हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया. गिरफ्तार संलिप्त युवक का बाइक भी बरामद हुआ है. वही इस हत्या में दूसरे दोस्त कैमूर के सबार थाना क्षेत्र के सिसवार निवासी लक्की कुमार उर्फ आशीष सिंह की तलाश की जा रही है. इस तरह पैसा के बंटवारे के विवाद में धीरेंद्र व लक्की ने प्रकाश की गोली मारकर कर हत्या कर दी थी. 
एसपी दिलनवाज अहमद ने इस हत्या कांड का खुलासा किया और कहा कि लक्की को बहुत जल्द ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जायेगा. और वह जेल में  होगा. अपराधियों द्वारा घटना स्थल पर छोड़े गए साक्ष्य व वैज्ञानिक विधि से किए गए अनुसंधान से पुलिस धीरेंद्र तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया गया. धीरेंद्र ने इस हत्या के बारे पुलिस को बताया है. 
मृतक कुख्यात प्रकाश पांडेय रोहतास जिले के नोखा थाना के मणिपुर गांव के रामप्रवेश पांडेय के 30 वर्षीय पुत्र है. जानकारी के मुताबिक, कानून की परिभाषा व समाज में शांति व्यवस्था स्थापित करने वाले रामप्रवेश पांडेय दारोगा है तो उनका पुत्र प्रकाश पांडेय रोहतास का कुख्यात अपराधी बन गया. उसके ऊपर रोहतास जिले के नोखा थाना, औरंगाबाद, नोखा, शिवसागर, तिलौथू, दरीगांव थाने में लूट, चोरी,जालसाजी, आर्म्स एक्ट सहित 14 आपराधिक मामले दर्ज है. सबसे अधिक मृतक के नोखा थाना में ही लूट, चोरी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट,शराब  आदि विभिन्न धाराओं 10 मामला दर्ज है. वही औरंगाबाद थाना, शिवसागर, तिलौथू, दरीगांव थाना में एक एक मामले विभिन्न धारा में दर्ज है. जानकर सूत्रों के मुताबिक, वह दो माह पहले किसी मामले में सासाराम जेल में बंद था. इसके बाद वह जमानत पर बाहर निकला था. इसी बीच उसे गोली मार हत्या कर फेंका गया कैमूर जिले के सबार थाना के तेनुआ गांव के दुर्गावती नदी के किनारे शव बरामद हुआ था.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top