भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। रामपुर प्रखंड के सबार गांव में सावन की सप्तमी के अवसर पर बुधवार को बुढ़वा महादेव को गांव के कावरियों द्वारा जुलूस निकाल कर जलाभिषेक किया गया. इस जुलूस में सबार गांव की हजारों महिलाओं,पुरुषों,बच्चो ने भाग लिया. सभी लोग कांवरियां रंग के वस्त्र पहने हुए थे. सभी लोग कांवरियां के रंग में रंगे हुए वेश होकर दुर्गावती नदी पर पहुँचे. यहां से श्रद्धालु भक्तो ने नदी से जल पात्र में जल लेकर हाथी, डीजे जुलूस के साथ पैदल चल सबार शिवनगर बुढ़वा महादेव मंदिर पहुँच कर जलाभिषेक किया.जुलूस के दौरान कांवरियों द्वारा बोलबम का जयघोष किया जा रहा था. इससे सबार गांव बोल बम के नारे से गूंज रहा था. इस जुलूस को देख कर लोग खुश हो रहे थे. इस कार्यक्रम के आयोजक सदस्य शिवजी सिंह ने बताया कि यह जलाभिषेक जुलूस कार्यक्रम विगत वर्ष से शुरू हुआ है. हमलोगों का उद्देश्य है कि जो लोग बैजनाथ धाम, गुप्ताधाम नहीं जा पा रहे है। वह शिव भक्त जुलूस के माध्यम से गांव के ही शंकर जी मन्दिर में बुढ़वा महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कराया जाए. यही नही जुलूस के साथ शिव पार्वती,गणेश, विष्णु लक्ष्मी जी, महावीर हनुमान की झांकी निकाली गयी थी. जिसे लोग देखकर प्रफुल्लित हो रहे थे. शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक के बाद डीजे पर खूब झूमते हुए नजर आए. इसके साथ श्रद्धालु भक्तो को जलाभिषेक करने के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया. मौके पर सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, पूर्व रामपुर प्रमुख मनोज जायसवाल, युवा साथी संजय पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
हाथी व डीजे के साथ जुलूस निकाल कर बुढ़वा महादेव का कावरियों ने किया जलाभिषेक, बोलबम का गुंजा जयघोष
गुरुवार, अगस्त 08, 2019
Tags

