दूर्गावती @मुबारक अली
फ़ोटो - दंगल के पहलवानो का हाथ मिलाकर शुरुआत कराते विधायक रामगढ़ अशोक सिंह व अन्य
दुर्गावती के मसौढा गांव में विशाल कुश्ती एवं दंगल खेलकूद का हुआ आयोजन
यूपी व बिहार के नामी गिरामी पहलवानों का कुश्ती प्रतियोगिता में रहा दबदबा
दुर्गावती (कैमूर)- आदर्श दुर्गापूजा रामलीला समिति के तत्वाधान में रविवार को दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के मसौढा गांव स्थित बड़की बारी मे खेलकूद एवं कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहलवानों ने अपने कला का प्रदर्शन दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में यूपी व बिहार के युवक काफी संख्या में खिलाड़ी एवं पहलवानों ने भाग लिया।

इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान आने वाले खिलाड़ियों को रामगढ़ क्षेत्र के विधायक अशोक सिंह थाना अध्यक्ष डीएन सिंह सीओ अरविंद कुमार मुखिया बब्बू सिंह के द्वारा इनाम देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में विनोद बरंगा बलदेव ककरैत के बीच कुश्ती हुई जिसमें विनोद बरंगा ने बलदेव को पटखनी देकर बाजी मार ली। शमशेर कर्मनाशा गुड्डू बिछिया के बीच कुश्ती हुई जिसमें गुड्डू को पटकनी देकर शमशेर ने बाजी मारी। वही बल्लू माटीगांव मृत्युंजय दरियापुर के बीच पांच हजार की कुश्ती हुई जिसमें जोड़ी बराबरी पर छूटी। इस मोके पर कुश्ती प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह संयोजक भूपेंद्र सिंह बेचन सिंह रामदुलारे खरवार मनोज तिवारी सहित अन्य लोग काफी संख्या मे उपस्थित थे।