मां दुर्गा विदाई जुलूस में झूमे श्रद्धालु भक्त, खोइछा डाल कर नम से आंखे से मां को दी गई विदाई

भभुआ कैमूर ब्यूरो. शनिवार को धूमधाम से मां दुर्गा की विदाई जुलूस निकाला गया। जिसमें श्रद्धालु भक्तो ने ठुमके लगाए। वही भक्तों ने मां के विदाई के दौरान आंखे नम हो गई। उन्हें फिर अगले साल जल्दी आने का न्यौता दिया गया। वही मां भगवती देवी को विदाई के दौरान खोंइछा मिलन कराया गया. पूरे कैमूर जिला समेत भभुआ शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन रात भर तक चलता रहा. ग्रामीण इलाकों में शाम तक देवी प्रतिमाओं का विसर्जन हो गया, लेकिन शहरी इलाके में देर शाम से शुरू हुआ विसर्जन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा.
जिला मुख्यालय भभुआ सहित मोहनिया में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया. प्रतिमा विसर्जन से पहले पंडालों में नम आंखों से देवी दुर्गा को विदाई दी गई. देवी बहनों का खोंइंछा मिलन कराया गया. इसे देखने काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सप्तमी से लेकर विजयादशमी यानी शुक्रवार की रात भी पूजा-पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता देर रात तक मां के दर्शकों के लिए लगा रहा. जय माता दी के जयकारे से पूरा फिजा भक्तिमय हो गया. फूलों की वर्षा के बीच आस्था की सरिता में गोते लगा रहे भक्त मां के अंतिम दर्शन कर उनके चरण स्पर्श को बेताब दिखे.
वहीं शहर के युवा डीजे पर थिरकते हुए मां की विदाई में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाह रहे थे. मूर्ति विसर्जन के लिए बने तालाब के पास शाम से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा थे. पौराणिक परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खोइंछा की अदला-बदली हुई. यह भावपूर्ण दृश्य देख महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की आंखें डबडबा गयी. शहर के लगभग सभी पूजा-पंडालों एकता चौक, व्यवसायिक पंडाल, पटेल चौक, शिवाजी चौक, जायसवाल दुर्गा जी सहित सभी प्रमुख स्थानों से पूजा-पाठ कर जहां परंपरागत तरीके से मूर्ति विसर्जन किया गया.
# जय माता दी के गूंजे जयकारे 
इस दौरान जय माता दी के नारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। इस भक्तिमय माहौल और विदाई जुलूस को लोगो द्वारा अपने मोबाइल फोन के कैमरे कैद किया जा रहा था।
# विजयादशमी को प्रशासन रही तैनात
शुक्रवार की रात शहर के एकता चौक के पास मंच बनाया गया था। जहां पर पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद थे। जो देखरेख कर रहे थे। इस दौरान डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी,एसपी मो फरोगुद्दीन, एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह, भभुआ बीडीओ मुकेश कुमार,बीडीसी अजय सिंह, लियाकत अंसारी सहित लोग उपस्थित थे। 
# कइसे करी हम तोहरो विदाई माई...
#  जयकारे के साथ माँ दुर्गा को दी गयी विदाई
रामपुर : दुर्गा मां हम पर और देश पर कृपा बनाए रखें, इसी प्रार्थना के साथ नवरात्र के पश्चात दशहरे के एक दिन बाद शनिवार के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर जगह-जगह डीजे व बैंड बाजा के साथ नम आंखों से भक्तों ने मां दुर्गा की विदाई की। डीजे पर जब कइसे करी हम तोहरो विदाई माई... भक्ति गीत बजा तो भक्तो की आंखे डबडबा गई। इसके साथ रामपुर प्रखंड बिभिन्न क्षेत्रो में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ अपने -अपने नजदीकी जगह पोखर ,तालाब, दुर्गावती, नदी,करमचट डैम, सहित सोनउच्च स्तरीय नहर में माँ दुर्गा की मूर्ति को ले जाकर बिधी
 बिधान से पूजन कर नम आँखों से प्रवाहित किया  गया। दुर्गा पंडालों में भक्तों ने देवी भगवती के दर्शन किए। सुबह से यहां पंडालों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। दशमी पूजन और विसर्जन पूजा के बाद देवी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस मौके पर विभिन्न दुर्गा पूजा आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न कमेटियों के आयोजन के तहत मां दुर्गा की पूजा के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मां का जयकारा लगाते हुए डीजे के साथ झूमते नजर आये। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाइयां दी और मां की जयकार के साथ श्रद्धालु झूमते नजर आए। इसके साथ ही पुलिस- प्रशाशन हर दुर्गा माँ के बिसर्जन के समय व कमिटी के सदस्यों से सम्पर्क में रहे। साथ ही साथ गस्ती करते नजर आये व जिस मूर्ति का बिसर्जन हो जाता था उस कमिटी को प्रशासन  द्वारा धन्यबाद दिया जाता था। इसके साथ ही बेलांव व सबार थाना की पुलिस- प्रशासन अपने-अपने क्षेत्र में माँ की मूर्ति बिसर्जन करवाते नजर आये। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से चल रही मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने उन्हें नम आंखों से विदा किया। सुंदर पताकों से सजे वाहनों पर देवी दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते हुए लोगों ने उल्लासपूर्वक देवी को नमन किया। सभी श्रद्धालु देवी भगवती के भजनों पर झूम उठे। इस दौरान सभी क्षेत्र देवी की जयकार से गूंज उठा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top