दूर्गावती से मुबारक अली
दुर्गावती (कैमूर)- थाना क्षेत्र में विजयदशमी के दिन बुराई पर अच्छाई के जश्न में शुक्रवार की रात रावण का पुतला दहन किया। प्रखंड क्षेत्र के खजुरा बाजार महमूद गंज कर्णपुरा मे सैकड़ों लोगों के उपस्थिति मे रावण का पुतला दहन किया गया। तथा कर्णपुरा मे परमार्थ गिरी समाधि स्थल पर बाबा परमार्थ गिरी पूजा समिति के लोगों ने 40 फुट ऊंचा विशालकाय पुतला बनाया था
जहां पर रावण के पुतले को मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रसून इस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह की उपस्थिति में दहन किया गया जिससे कार्यक्रम स्थल पर मेला का रूप बना हुआ था।
बिग ब्रेकिंग : दुर्गावती में अनियंत्रित होकर पलटी मिनी बस, 17 घायल, रेफर
भारी भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी पुतला दहन करने से पहले सैकड़ों लोगों के उपस्थिति में समिति के अध्यक्ष के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत पांडे भाजपा नेता दारा सिंह धीरेंद्र सिंह रणजीत सिंह रविंद्र तिवारी विजय बहादुर सिंह रामप्रवेश यादव सहित आदि लोग उपस्थित थे।

