फोटो - पलटी गाड़ी को निकालते हुए क्रेन व देखने के लिए लगी भीड़
मुबारक अली/ दूर्गावती
दुर्गावती कैमूर. कैमूर जिले के दुर्गावती से बडी खबर आ रही है। यहां से एक मिनी बस के अनियंत्रित होकर पलटने की खबर है। जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायलों की सूचना मिल रही है। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री के मौत की सूचना नहीं है।
थाना क्षेत्र के खमीदौरा मोङ स्थित रोहुआ गांव के पास मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बस से निकाला। एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वाराणसी से मिनी बस यात्री लेकर भभुआ जा रही थी।
रोहुआ गांव के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण बस की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। इनमें से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 17 यात्री घायल बताये जाते है। जिसमें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए 6 घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वही पुलिस बचाव कार्य मे जुटी हुई है और घायल यात्रियों के बारे जानकारी प्राप्त कर रही है
घायलों के नाम व पता :
घायलों में मंतोष गुप्ता ग्राम परशुरामपुर थाना सोनहन कैमूर मोहन बैठा ग्राम जराठी थाना चेनारी रोहतास जुबेर आलम व फरीदपुर थाना दिलदारनगर गाज़ीपुर भारत कुमार शिवपुर कॉलोनी मोहनिया संतोष केसरी मोहनिया कैमूर अवधेश प्रजापति गोपालपुर चंदौली जितेंद्र चौकाघाट वाराणसी शिवचरन चौरसिया चौकाघाट वाराणसी रंजना चौधरी चौकाघाट वाराणसी शिव प्रकाश सिंह बिसौरी चंदौली धर्मेंद्र कुमार सिंह खबर रोहतास के निवासी हैं रेफर किए गए घायल यात्रियों में भरत कुमार मंतोष केसरी अवधेश प्रजापति जितेंद्र पाल रंजना चौधरी धर्मेंद्र कुमार शामिल है तथा मंतोष गुप्ता मोहन बैठा जुबेर आलम का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में चल रहा है। बस पलटने की सूचना मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसडीएम शिव कुमार रावत डीएसपी रघुनाथ सिंह बीडीओ प्रशा्नत
कुमार प्रसून एवं अन्य अधिकारी पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
