सरकारी योजना का हाल यात्री शेड बदहाल, यहां यात्रियों की जगह शेड में बैठते है पशु

फोटो - यात्री शेड में बैठे पशु 
# दो माह से बदहाल व गन्दगी से बदसूरत है लाखो की लागत से बना बेलाव बाजार का यात्री शेड
बंटी जायसवाल@भभुआ कैमूर. सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाओं चलायी जाती है। लेकिन इसका लाभ आमजनता व लाभुकों को नहीं मिल पाता है। कुछ ऐसा ही नजारा रामपुर प्रखंड के बेलाव बाजार में देखने को मिल रहा है। बेलाव बाजार के सोनउच्च स्तरीय नहर पुल के दक्षिण तरफ रूकने वाली बस स्टैंड के 100 मीटर दूर पूरब तरफ एक यात्री शेड का निर्माण किया गया है। इस यात्री शेड के बने हुए दो माह से हो गया। इस यात्री शेड का निर्माण यात्रियों को बैठने के लिए किया गया है
लेकिन इसमें इन दिनों आवारा पशुओं का बसेरा बना हुआ है। जो गंदगी फैला रखे है। इस यात्री शेड का उपयोग यात्रियों के लिए नहीं हो रहा है। इस यात्री शेड का निर्माण लाखो की लागत से हुआ है। लोगों का कहना है कि बनने के बाद से ही यह यात्री शेड पशुओं का बसेरा बना हुआ है. इस यात्री शेड में गाय, बछड़ा, बकरियां डेरा डालती है. इसका कोई देखरेख करने वाला नहीं है. जिसके कारण पशुओं के द्वारा मलमूत्र से गंदा हो जाता है. यह सरकार के  स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के तहत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत बेलाव बाजार में सार्वजनिक स्थान पर यात्री शेड का निर्माण किया गया है. 

जिसका एकरारनामा राशि 3100034 रूपये है. इसे 15 फीट लंबाई व 15 फीट चौड़ाई की आकार में बनाया गया है. इस तरह यह यात्री शेड दो माह के बाद ही बदहाल हो गया है. इसके साथ ही इसमें गंदगी फैला हुआ है. लोगों का कहना है कि इस यात्री शेड का निर्माण यात्रियों को गर्मी, सर्दी, बरसात के मौसम में बारिश से बचने के लिए बनाया गया है. लेकिन यहां तो यात्री शेड आवारा पशुओं का बसेरा बन चुका है. जिससे यात्री कभी नहीं जाते है. यात्रियों का कहना है कि यह यात्री शेड उल्टा जगह पर बन गया है. इसलिए वहां पर कोई नहीं पहुच पाता है. यही नहीं यात्री शेड के फर्श व दीवार में दरारें भी पड़ने लगी है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top