दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली-- लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। प्रतिदिन इस जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है.एनएच दो पर यूपी बिहार बॉर्डर से लेकर डिड़खिली टोल प्लाजा बीस किलोमीटर दूर तक सोमवार को जाम का झाम लगा रहा.जिसमें फंसकर राहगीर चिलचिलाती धूप में परेशान होते रहे.जाम में काफी संख्या में एंबुलेंस व मरीजों के वाहन भी घंटों फंसे रहे.जाम ऐसा की इस चिलचिलाती धूप में दो एवं चार चक्का सवारों को निकलना मुश्किल बना रहा.
एनएच दो पर जाम की बात सुनकर इस समय लोग तो सहम जा रहे हैं करीब एक माह से जीटी रोड पर जाम का कहर लोग आए दिन झेल रहे हैं. गौरतलब है कि बिहार से आने वाले बालू लदे वाहन क्षमता से अधिक माल लेकर काफी संख्या में यूपी में बिहार में प्रवेश कर रहे हैं और ज्यादातर बालू लदे वाहनों का चक्का यूपी-बिहार सीमा पर आते ही थम जा रहा है।
जिसके कारण जीटी रोड पर जाम लग लग जा रहा है तथा जाम लगने का सिलसिला एक माह से थम नहीं रहा है. बता दें कि यूपी में ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाए जाने से सोमवार को बिहार सीमा में हजारों बालू लदे ट्रकों का चक्का थम गया.जीटी रोड के दोनों तरफ बालू लदे ट्रकों का कब्जा बना रहा.जिसके चलते जीटी रोड पर महाजाम लगने की स्थिति खड़ी हो गई और सोमवार को धीरे-धीरे जाम बढ़ते बढ़ते 20 किमी दूर डिङखिली स्थित टोल प्लाजा तक पहुंच गया.
काफी संख्या में छोटे-बड़े वाहन तथा मरीजों की एंबुलेंस जाम में फंसकर धूप से बिलबिला उठे. जो दो एवं चार चक्का वाहन जाम में फंस गए थे.उनको जाम से निकलने के लिए कोई और रास्ता सूझ नहीं रहा था. राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.वैसे तो लगातार कई दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जाम की स्थिति बनी हुई है .

लेकिन सोमवार को जीटी रोड के दोनों तरफ तीन से चार लेन मे वाहनों के घूस जाने से भीषण जाम से लोग धूप मे कराह उठे. सर्बिस रोड तक भी वाहनो से पट गए जिसके कारण लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही थी. इस कारण लोगों को अपने कर्तव्य पर पहुंचने में काफी समय लग रहा है मिनटों की दूरी तय करने में लोगों को जाम घंटों इंतजार करना पड़ रहा.


