भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)।दोहरे पिता पुत्र हत्याकांड की घटना काफी दुखद है इससे हम सभी मर्माहत है।ऐसी घटना में जो भी दोषी होगा उसे किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। दरअसल यह बातें मंगलवार को कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के तरांव गांव में दोहरे पिता-पुत्र हत्याकांड के परिजनों से मिलने के दौरान बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी कैमूर एसपी से ली गयी है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि अविलंब कार्रवाई की जाए। सन्देह के आधार पर जो भी पीड़ित परिवार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उनलोगों पर कार्रवाई किया जाए। वही बताया गया है कि पुलिस अनुसंधान कर रही है। किसी भी हालत में दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। इस घटना में पूरे परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
वही कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने तरांव में पहुँचने के बाद दोहरे हत्याकांड के परिजनों से मुलाकात कर घटना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। अभी तक क्या कार्रवाई की गई और क्या लाभ मिला इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त की। पीड़ित परिवार को हमेशा मदद करने व हत्याकांड के दोषियों पर कार्रवाई कराते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक परिवार ने स्व. वंशी चंद्रवंशी के पुत्र शेषनाथ चंद्रवंशी द्वारा कृषि मंत्री को बताया गया कि घटना के 12 दिन हो गए।
लेकिन अभी तक पुलिस की कार्रवाई पूरी तरीके से नहीं कि जा रही है। हत्यारे अभी भी फरार चल रहे है। वही प्रशासन द्वारा 20-20 हजार का मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना का लाभ और 3-3 हजार कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ मिला है। जिसके बाद कृषि मंत्री ने तुरंत एसपी को फोन लगाया तो एसपी छुट्टी पर गए थे। उनके बदले में एएसपी आनंद कुमार द्वारा फोन रिसीव किया गया। उनसे इस कांड में अविलंब कार्रवाई करने की बात कही। वही मंत्री द्वारा भभुआ एसडीओ से फोन कर तरांव के मृतक के परिवार को श्रम विभाग द्वारा जो भी योजना को उसका लाभ दिलाने की बात कही।
इस दौरान कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार द्वारा दोहरे पिता पुत्र हत्याकांड के मृतक पिता स्व वंशी प्रसाद चंद्रवंशी व पुत्र ललन चंद्रवंशी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि दी गयी। इसके अलावा भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय, भाजपा जिला मनोज जायसवाल सहित कई बीजेपी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा मृतक के फोटो पर फूल माला से श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया। वही कृषि मंत्री द्वारा मृतक वंशी चंद्रवंशी के पुत्र शेषनाथ चंद्रवंशी और ललन चंद्रवंशी के पुत्र दिनेश चंद्रवंशी को 10 -10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी। मौके पर मंडल अध्यक्ष कृष्णा चौबे, महेंद्र चंद्रवंशी सहित कई उपस्थित रहे।

