कुंए से 30 वर्षीय युवक का मिला शव,फैली सनसनी,परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, चाचा ने 4 पर दर्ज करायी प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

  • चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदना गांव का मामला 
  • मृतक के चाचा ने 4 लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस ने 2 को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है
भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां कुएं से 30 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मामला ज़िले के चैनपुर थाना क्षेत्र नन्दना गांव की है। परिजनों द्वारा युवक का कुँए से शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताते हुए चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी चैनपुर थाने में दर्ज करायी गयी है। वही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले दो लोगो को गिरफ्तार कर पूूूछताछ कर रही है। मृतक 30 वर्षीय युवक प्रदीप शर्मा नंदना गांव निवासी जगनारायण शर्मा का पुत्र बताया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कल देर शाम से ही घर से लापता था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन भी की गई। मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। सुबह में ग्रामीणों द्वारा गांव के नहर के पास मौजूद एक कुंए में शक के आधार पर जांच की गई तो शव होने की बात सामने आई। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर  थानाध्यक्ष संतोष कुमार पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। 

शव की पहचान प्रदीप शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया। वही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर मृतक के चाचा नन्दलाल शर्मा द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए हाटा निवासी 4 लोगो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। जिसके बाद पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है जिन लोगों के नाम प्राथमिकी में मृतक के चाचा द्वारा दर्ज कराया गया है उसका मृतक युवक पर हजारों रुपये कर्ज था।जिसके बाद मृतक द्वारा समय से रूपये नहीं दे पाने के कारण उसे धमकी भी दिया गया था। जिसके बाद यह घटना ही हो गया। यह आरोप मृतक के चाचा द्वारा लगाया गया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top