दुर्गा महाष्टमी को कलियुग के पंच नाटक का हुआ मंचन,स्वच्छता पर आधारित कॉमेडी को दर्शक हो गए लोट पोट

# करमचट थानाध्यक्ष ने फीता काट कर किया उद्घाटन
बंटी जायसवाल @भभुआ कैमूर

बुधवार की रात दुर्गा महाष्टमी के अवसर पर कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार गांव में मां दुर्गा के प्रांगण में कलियुग के पंच नामक नाटक का मंचन किया गया। जिसका उद्घाटन करमचट थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह व फीता काट कर किया गया। उद्घाटन के बाद लोगो को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम हर जगह नहीं देखने को मिलता है। इस परंपरा को बरकार रखे। इसके साथ उन्होंने आपसी भाईचारे व शान्तिपूवर्क विजमादशमी का त्योहार मनाने की अपील की। मंच का संचालन धर्मदेव चौधरी ने किया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि कलियुग के पंच ऐसे हो गए है कि जो बड़े लोगो के इशारे पर नाचते है। गरीबो के साथ न्याय नहीं किया जाता है। इसके माध्यम अमीरी गरीबी का भेदभाव भुलाकर पंच का काम उचित न्याय देने के बारे में बताया गया। नाटक में एक किसान का पशु जमींदार के खेत का फसल चर जाता है तो इसके लिए पंचायत बुलाई जाती है। पंच द्वारा दोनों पक्षो का बात सुनने के बाद किसान को जुर्माना लगाए जाते है। लेकिन जमींदार सेठ फिर भी नहीं मानता है और उसने 8 हजार जुर्माना व 100 कोड़े किसान को लगाने की बात कही। जिसके बाद गिड़गिड़ाने लगा।फिर भी उसके बातो को अनसुना कर दिया गया। ईसके साथ ही नाटक के माध्यम से स्वच्छता पर आधारित कॉमेडी प्रस्तुत किया गया जिसे देख कर दर्शक हंसने को मजबूर हो गए। नाटक का निर्देशन जेपी यादव ने की। कार्यक्रम के दौरान मौके पर युवा साथी संजय पाल, पूर्व रामपुर प्रमुख मनोज जायसवाल, पूर्व सबार मुखिया सुरेंद्र मल्लाह, ASI जलालुद्दीन, सेवानिवृत्त दारोगा गुदरी शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, डॉ जागेश्वर सिंह यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top