बिहार के इस थाने के दारोगा ड्यूटी में करा रहे थे बॉडी मसाज वायरल हुआ video तो हो गए सस्पेंड, देखे वायरल वीडियो

# महिला फरियादी के साथ किया अभद्र भाषा का प्रयोग
भभुआ कैमूर. बिहार के कई जिले के कई थाने की पुलिस की अजब गजब मामले सामने आते रहते है। ताजा मामला बिहार के कैमूर जिले के एक थाने  में पदस्‍थापित सहायक दारोगा जी ड्यूटी के दौरान ही एक फरियादी से अपनी बॉडी मसाज कराने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांचोपरांत पदस्थापित सहायक दारोगा एएसआई को एसपी द्वारा तत्काल पद प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आरोपी सहायक दारोगा चैनपुर थाने में पदस्थापित जफर इमाम बताये जाते है। जिन्हें फरियादी से ड्यूटी के दौरान ही थाने में बॉडी मसाज कराना महंगा पड़ गया। इस आरोप में ये अपनी ड्यूटी से भी निलंबित हो गये।
# फरियादी से बॉडी मसाज व अभद्र भाषा के प्रयोग का दारोगा का वीडियो वायरल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैमूर जिले के चैनपुर थाना के सहायक दारोगा (एएसआइ) के रूप में पदस्थापित जफर इमाम का एक कथित वीडियो वायरल हो गया है। video में देखने को मिल रहा है किस प्रकार थाने ASI सहायक दारोगा आये हुए फरियादी से अपनी शरीर की मालिश यानी बॉडी मसाज करा रहा है। साथ ही एक महिला फरियादी से अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहा है। जब कि पुलिस को फरियादी के साथ ऐसा अभद्र भाषा व व्यवहार नहीं करना चाहिए। पुलिस जनता की सेवा के लिए है न कि फरियादी से मसाज कराने के लिए है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की किरकिरी हो रही है। इसे लेकर तरह-तरह के तंज कसे जाने लगे।जिसके बाद कैमूर एसपी को जानकारी होने के बाद उक्त थाना के थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी के बाद व भभुआ डीएसपी से तहकीकात कराने पर मामला सही पाया गया। जिसके बाद कैमूर एसपी मो फरोगुद्दीन ने उक्त थाने के एएसआई सहायक दारोगा को निलंबित कर दिया गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top