फ़ोटो - अंचला कुमारी, महिला थानाध्यक्ष भभुआ फाइल फोटो
# अधिवक्ता पति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, भभुआ महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी का अपने अधिवक्ता पति विजय कुमार सिंह से काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसे लेकर दोनों में हमेशा झगड़े होते रहे हैं. इसी मामले को लेकर महिला थानेदार ने अपने अधिवक्ता पति के खिलाफ प्रताड़ना और पुलिस लाइन स्थित आवास में पहुंचकर सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत को लेकर भभुआ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थानाध्यक्ष द्वारा दिये गए आवेदन के माध्यम से कहना है कि सासाराम में कार्यरत अधिवक्ता पति विजय कुमार सिंह 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन स्थित आवास पर आये। दुर्गा पूजा ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास पर लौटी तो वहां पहले से मौजूद उनके पति ने भद्दी- भद्दी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दिया और साथ ही प्रताड़ित भी किया। इसके अलावा ड्यूटी पर जाने से रोका गया। जिसका सूचना अपने वरीय पदाधिकारियों को देकर एफआईआर दर्ज कराई है। अधिवक्ता पति दो वर्षों से तंग कर रहे हैं. कोर्ट में पति से तलाक का मामला भी चल रहा है. बताया जाता है कि सोमवार को आरोपी पति अपने बच्चों से मिलने महिला थानेदार के आवास पर गया था. इसी दौरान दोनों में पुरानी बातों को लेकर काफी बहस हो गई. अधिवक्ता पति सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र विजवाही गांव का रहनेवाला है. उधर एसडीपीओ अजय प्रसाद का कहना है कि महिला थानेदार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं अधिवक्ता ने भी इंसाफ के लिए आवेदन दिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


