रामगढ़ : दुकान से सामान खरीदने के दौरान बाइक को चोरो ने उड़ाया, बाजार में बाइक को ले रहे सावधान,नहीं हो सकती है चोरी

रामगढ़ के गाजा सिंह की मोटरसाइकिल हुई चोरी।
#चोरी की प्राथमिकि स्थानीय थाने में हुई दर्ज
# एक माह पहले पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया था उद्द्भेदन।
रामगढ़ कैमूर
चोरो की नजर इन दिनों मार्केट में खड़ी मोटरसाइकिलो पर पड़ी हुई है दो दिन पूर्व। ही बैठक ऑफ इंडिया के समीप खड़ी हिरो होण्डा पैसन प्रो पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। उक्त घटना तब घटी जब मोटरसाइकिल मालिक अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर समान खरीदारी करने के लिए पास के दुकान पर गए हुए थे।तभी चोरों ने उक्त जगह पर खड़ी मोटरसाइकिल को चुरा लिया।इस संबंध में ड़रवन गांव निवासी रंजीत उर्फ गाजा सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।अभी एक माह पूर्व रामगढ़ बाजार के व्यवसायी सग्रीव गुप्ता की मोटरसाइकिल उनके घर समीप से चोरों ने चुरा लिया था।
मगर पुलिस की तपरता की वजह से मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्द्भेदन कुछ ही दिनों बाद कर लिया गया था।जिसमें गोड़सरा गांव के तीन युवकों को पकड़ा गया था।इससे पहले एक बंदीपुर गांव के आरोपित को पकड़ा गया था।कुछ दिनों के बाद फिर एक बार मोटरसाइकिल की चोरी हुई है।पुलिस इसको लेकर काफी ही एक्सन मुड़ में आ गयी है।इस  संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने बताया कि गाजा सिंह की मोटरसाइकिल चोरी हुई है जिसकी प्राथमिकि दर्ज हुई है।चोरी हुई मोटरसाइकिल का नम्बर BR45c7680  हैं।

यह भी पढ़े : बिहार के इस महिला थानाध्यक्ष पत्नी ने अधिवक्ता पति पर प्रताड़ित, मारपीट का दर्ज कराई FIR 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top