फ़ोटो - भगवानपुर थाना में झंडोतोलन करते थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन
भभुआ/भगवानपुर/कैमूर(बंटी जायसवाल)। रविवार को जिले सहित सभी प्रखंडो में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ 71 वां गणतंत्र दिवस का त्योहार मनाया गया। वही आन बान शान से तिरंगा झंडा को फहरा कर सलामी दी गयी।
रविवार की सुबह बच्चों की टोली हाथों में झंडे लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय, 26 जनवरी अमर रहे आदि की नारे सड़को पर घूम कर प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों की इस भावना को देख कर लोगों में देशभक्ति की तरफ एक अलग उमंग दौड़ने लगती है.

सुबह से ही देश भक्ति गाना बजने लगी.भगवानपुर प्रखंड में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की शुरुआत भगवानपुर मुंडेश्वरी गेट अंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया।
माल्यार्पण करने वाले में भगवानपुर प्रखंड प्रमुख, बीडीओ मयंक कुमार सिंह, सीओ विनोद कुमार सिंह, सीओ विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन सहित कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

कहाँ किसने फहराया तिरंगा झंडा और दी गई सलामी
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख द्वारा झंडोत्तोलन कर सलामी दी गई। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ अंजू कुमारी,
बीआरसी कार्यालय पर बीईओ की अनुपस्थिति में बीआरपी संजय सिंह, भगवानपुर थाना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, सीएचसी पर प्रभारी डॉ कुमार गनगनन्द,
फ़ोटो - मुंडेश्वरी पर्यटन भवन में झंडोत्तोलन करते भगवानपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह
मुंडेश्वरी धाम के पर्यटन भवन में भगवानपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह, कसेर पंचायत मुख्यालय पर मुखिया प्रियंका देवी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोकरम में प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरारी में
प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुल्लहपुर में प्रधानाध्यापक सह सीआरसीसी सत्येंद्र नारायण मिश्र द्वारा अपने निर्धारित समय पर झंडा फहराया गया.
इसके साथ ही प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में मुखिया, 85 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, पार्टी दफ्तरों में अध्यक्ष द्वारा झंडा फहराया गया. प्रसाद के रूप में मिठाइयां बांटी गयी.
प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुल्लहपुर में प्रधानाध्यापक सह सीआरसीसी सत्येंद्र नारायण मिश्र द्वारा अपने निर्धारित समय पर झंडा फहराया गया.
फ़ोटो - कसेर पंचायत पर तिरंगा झंडा फहराती मुखिया प्रियंका देवी
देशभक्ति गीतों की रही धूम