दुर्गावती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस, सरकारी व निजी संस्थानो में फहराया तिरंगा झंडा

दुर्गावती(मुबारक अली)। दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र में 71वां गणतंत्र दिवस रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं एवं भवनों पर  देश का आन बान और शान तिरंगा झंडा फहराया गया। तथा ध्वजारोहण के पश्चात तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तथा शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालयों पर देशभक्ति राष्ट्रीय गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों कार्यक्रमों की धूम मची रही। शिक्षण संस्थानों में आयोजित समारोहों में छात्र एवं छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की। तथा नाटक व भाषण के माध्यम से लोगों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। इस क्रम में दुर्गावती प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता थाना पर थाना प्रभारी संजय पासी ध्वजारोहण किया झंडा तोलन के उपरांत तिरंगे को सलामी दी।
इस मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून सीओ अरविंद सिंह,पूर्व पार्षद  आनंद सिंह,मंतोष कुमार,डॉक्टर संतोष जायसवाल सहित अंन्य लोग उपस्थित थे। तथा कॉलेज पर भी तिरंगा झंडा फहराया गणतंत्र दिवस मनाया गया। किंगवे बीएड कॉलेज कुल्हाड़ियां चेयरमैन सुधाकर सिंह, ए वाई पी पब्लिक स्कूल बिछिया डायरेक्टर सतीश कुमार उर्फ पिंटू, आर बी एस पब्लिक स्कूल चेयरमैन चंपा देवी ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी कार्यक्रम मे गायन नाटक कविता पाठ भाषण आदि देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। इसके अलावा ग्राम पंचायत खजुरा,जेवरी,सावठ,कल्याणपुर,मसौढा,
ढरहर,छावो ,चहरिया आदि ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन पर मुखिया के द्वारा ध्वजारोहण किया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top