कैमूर में हाइवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,दर्दनाक मौत,लोगों ने जाम किया सड़क

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)। एनएच दो पर तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौदा दिया.जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र धनेछा गांव के समीप आज की बताई जा रही है. घटना को देखकर आसपास के लोगों की मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई. तथा ग्रामीणों ने  शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया.

यह भी पढ़ें : शुगर मरीजों के लिए खुशखबरी, कैमूर के किसान ने उपजाया शुगर फ्री धान, अब चावल खा सकते है डायबिटीज मरीज

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के भेरिया गांव निवासी कुणाल सिंह अपने बाइक से दुर्गावती के तरफ जा रहे थे.अभी उनकी बाइक जैसे ही धनेछा गांव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिछे से बाइक में जोरदार धक्का मारते हुए मोहनिया के तरफ भाग निकला. हादसे में कुणाल सिंह की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई.

यह भी पढ़े: प्रखंडस्तरीय TLE/TLM सह विज्ञान प्रदर्शनी में अतुल,रवि व ब्यूटी का हुए चयनित,ट्रॉफी पुरस्कार से हुए सम्मानित

घटना को देखकर आसपास के लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई.और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया.घटना की सूचना पाकर दुर्गावती थाने के एसआई संजय कुमार तथा सीओ अरविंद कुमार मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर चक्का जाम समाप्त कराया. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु  सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top