#विजेता टीम सासाराम को ₹5 हजार व शील्ड व उपविजेता टीम उल्हो को 2500 रुपये व ट्रॉफी से किया गया सम्मानित
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार मां काली मंदिर के बगल में खेल मैदान पर उल्हो और सासाराम के बीच कैमूर फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें सासाराम की टीम ने उल्हो को 3 गोल से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। इस फाइनल टूर्नामेंट का उद्घाटन भभुआ के पूर्व विधायक व जदयू जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल , सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा दोनो टीमों के खिलाड़ियों व कैमूर फुटबॉल क्लब के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया गया। राष्ट्र गान जन गण मन धुन बजने के बाद सबने एक साथ एक स्वर गाया गया और फाइनल टूर्नामेंट मैच की शुरुआत हुई।

फ़ोटो - फाइनल फुटबॉल मैच का उद्घाटन
फाइनल टूर्नामेंट के फुटबॉल मैच में हाफ टाइम के पहले सासाराम की टीम ने उल्हो के गोलपोस्ट में एक गोल किया। हाफ टाइम तक उल्हो की टीम इस गोल को नहीं उतार सकी। हाफ टाइम के बाद सासाराम की टीम ने एक बार फिर गोल दाग कर अपनी आगे के लिए बढ़त बनाया। वही दूसरा गोल के 10 मिनट बाद ही उल्हो की टीम के लिए तीसरा गोल दाग दिया। जो उल्हो के टीम के लिए मुसीबत बन गयी और अंत तक उल्हो कि टीम एक गोल भी दाग नहीं सकी।
इस फाइनल फुटबॉल मैच को देखने के लिए रामपुर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों के हजारों लोग व खेली प्रेमी पहुँचे। काफी रोमाचंक मैच हुआ। खास बात यह रही को गोल मारने के लिए खिलाड़ियों के लिए 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक ऑफर दिए जाते रहे। यह ऑफर उल्हो टीम के लिए खिलाड़ियों के लिए दिए जाते रहे।
लेकिन किसी भी खिलाड़ी ने एक रुपये इनाम जो गोल मारने के लिए दिया जा रहा है। वह नहीं ले पाए। मानो इनामों की बारिश हो रही हो। दर्शक खेल को देख कर गदगद हुए और खिलाड़ियों का तालियां बजाकर मनोबल उत्साह बढ़ाते रहे।फाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट के अतिथि के रूप पूर्व भभुआ विधायक रामचंद्र यादव भी पहुँचे। जो अंत तक रहे। वही इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय भी पहुँची। जिनका कैमूर फुटबॉल क्लब के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। टूर्नामेंट के मंच पर एक साथ भभुआ के पूर्व विधायक रामचन्द्र यादव व भभुआ भाजपा विधायक रिंकी रानी पांडेय नजर आयी।
भभुआ विधायक ने अपने फंड से बनाए गए चबूतरा मंच का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं ग्रामीणों एवं कैमूर फुटबॉल क्लब के माध्यम से हाईस्कूल व खेल मैदान बनवाने मांग को रखा गया। अपने संबोधन में भभुआ विधायिका रिंकी रानी पांडेय ने आश्वासन दिया कि आपकी मांगों को सदन में हाईस्कूल के लिए उठाया जाएगा उसका प्रश्न भी डाला जाएगा ताकि यहां पर एक हाईस्कूल का निर्माण हो सके और खेल मैदान बन सके। मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को खेल में अपनी सहभागिता देनी चाहिए। साथ ही हाईस्कूल के बारे में कहा कि इसके लिए पटना में शिक्षा विभाग के उच्च पदाधिकारियों से बात किया गया है और आवेदन भी दिया गया है। जल्द ही इसका टेंडर होने वाला है और काम भी टेंडर होने के बाद शुरू होगा। वही खेल मैदान के बारे में कहा कि जहां तक प्रयास होगा वहां तक खेल मैदान हाईस्कूल को बनवाने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं भभुआ पूर्व विधायक रामचंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेल से युवाओं में शक्ति आएगी। इससे आगे बढ़ेंगे और देश को बढ़ाने काम करेंगे। खेल के साथ पढ़ाई भी जरूर होनी चाहिए और शिक्षित और संगठित होने का बात कही।
कैमूर फुटबॉल क्लब के तरफ से मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह द्वारा भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय, भभुआ पूर्व विधायक रामचंद्र यादव, भभुआ पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल सहित सभी अतिथियों को शॉल अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही विजेता टीम सासाराम को 5000 रुपये और शील्ड देकर भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय व मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। वही उपविजेता टीम उल्हो को भभुआ पूर्व विधायक रामचंद्र यादव द्वारा 2500 रुपए एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
उद्घोषक के रूप में शिक्षक अरविंद सिंह रहे। रेफरी के रूप में पूर्व एसआई गुदरी शर्मा,लाइंसमैन के रूप में ओमप्रकाश कुमार, रौशन अली रहे। इस टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता में अध्यक्ष मनोज पासवान, उपाध्यक्ष मो इसरार,सचिव मैनुद्दीन अंसारी,नेहाल अंसारी, वाजिद अंसारी,जाहिद अंसारी,नूरे आलम संतोष पासवान, लालबाबू पासवान, छठू धरीकार, रितेश पासवान, इलियास हुसैन, सहित सदस्य शामिल रहे।
मौके पर पूर्व मुखिया अक्षयवर सिंह,सबार सरपंच प्रतिनिधि फखरुद्दीन अंसारी,हरिवंश पाल,इज़हार अंसारी,सुरेश पासवान,रामकेशी राम, मुन्ना चौबे गुप्ता, भभुआ जदयू प्रखंड अध्यक्ष लियाकत अली, शुगुन सिंह, पैक्स अध्यक्ष सबार नंदलाल राम, बिरहा गायक रॉकेट नन्दलाल यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने टूर्नामेंट के फाइनल फुटबॉल मैच का आनंद उठाया।
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार मां काली मंदिर के बगल में खेल मैदान पर उल्हो और सासाराम के बीच कैमूर फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें सासाराम की टीम ने उल्हो को 3 गोल से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। इस फाइनल टूर्नामेंट का उद्घाटन भभुआ के पूर्व विधायक व जदयू जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल , सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा दोनो टीमों के खिलाड़ियों व कैमूर फुटबॉल क्लब के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया गया। राष्ट्र गान जन गण मन धुन बजने के बाद सबने एक साथ एक स्वर गाया गया और फाइनल टूर्नामेंट मैच की शुरुआत हुई।

फ़ोटो - फाइनल फुटबॉल मैच का उद्घाटन
फाइनल टूर्नामेंट के फुटबॉल मैच में हाफ टाइम के पहले सासाराम की टीम ने उल्हो के गोलपोस्ट में एक गोल किया। हाफ टाइम तक उल्हो की टीम इस गोल को नहीं उतार सकी। हाफ टाइम के बाद सासाराम की टीम ने एक बार फिर गोल दाग कर अपनी आगे के लिए बढ़त बनाया। वही दूसरा गोल के 10 मिनट बाद ही उल्हो की टीम के लिए तीसरा गोल दाग दिया। जो उल्हो के टीम के लिए मुसीबत बन गयी और अंत तक उल्हो कि टीम एक गोल भी दाग नहीं सकी।
इस फाइनल फुटबॉल मैच को देखने के लिए रामपुर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों के हजारों लोग व खेली प्रेमी पहुँचे। काफी रोमाचंक मैच हुआ। खास बात यह रही को गोल मारने के लिए खिलाड़ियों के लिए 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक ऑफर दिए जाते रहे। यह ऑफर उल्हो टीम के लिए खिलाड़ियों के लिए दिए जाते रहे।
फ़ोटो - फुटबॉल खेलते सासाराम व उल्हो टीम के खिलाड़ी
फ़ोटो - अतिथियो को सम्मानित करते मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह
फ़ोटो - संबोधन करते अतिथि
कैमूर फुटबॉल क्लब के तरफ से मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह द्वारा भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय, भभुआ पूर्व विधायक रामचंद्र यादव, भभुआ पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल सहित सभी अतिथियों को शॉल अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही विजेता टीम सासाराम को 5000 रुपये और शील्ड देकर भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय व मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। वही उपविजेता टीम उल्हो को भभुआ पूर्व विधायक रामचंद्र यादव द्वारा 2500 रुपए एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विजेता व उपविजेता को पुरस्कार देते अतिथि