# राज्य स्तरीय कविता लेखन प्रतियोगिता में कैमूर के तौसीफ ने पहला, क्विज में नवीन ने दूसरा स्थान लाकर जिले का नाम किया रौशन
कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल/ मनीष पांडेय
भभुआ/ कैमूर. बिहार स्थापना दिवस पर कैमूर जिले से कई बच्चे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना गए थे. पटना में होने वाले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के कई जिलों से बच्चे क्विज व कविता लेखन प्रतियोगिता में भाग लिए. बिहार स्थापना दिवस पर 22 से 24 मार्च तक

कविता लेखन के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कैमूर से तौसीफ आलम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य में कैमूर जिले दबदबा कायम किया. तौसीफ कैमूर जिले के उर्दू मध्य विद्यालय अधौरा में आठवीं कक्षा का छात्र है. इस तरह उसने कविता लेखन में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिले का नाम रौशन किया. इसमे उसे शिक्षक विनय कुमार पांडेय का विशेष सहयोग मिला. प्रभारी मिथिलेश सिंह के निर्देशन में टीम पटना गयी थी, जो रविवार यानी आज वापस कैमूर आएगी.
पटना में कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
क्विज प्रतियोगिता में नवीन ने राज्य में लाया दूसरा स्थान
वहीं राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता में कैमूर से नवीन कुमार यादव दूसरा स्थान लाकर कैमूर जिले का नाम रौशन कर दिया है. नवीन कैमूर जिले के भभुआ के अटल बिहारी हाई स्कूल में पढ़ता है. जिसने राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. नवीन अधौरा प्रखंड के सिकरी गांव का रहने वाला है. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन चंपारण सत्याग्रह के 100 वें वर्ष के उपलक्ष्य में पटना में किया गया था. नवीन को 20 हजार रुपए का चेक, एक कलाई घड़ी और बापू से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें पुरस्कार के रुप बिहार सरकार द्वारा दी गई है. इसकी जानकारी प्रो. कमला सिंह, ईश्वर लोक सिंह व मिथिलेश सिंह ने दी है.