भभुुआ/कैमूर. गुरुवार के रात रोहतास जिले के सबराबाद गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक ट्रैक्टर चालक को गोली मार कर घायल कर दिया. घायल ट्रैक्टर चालक भभुआ थाना क्षेत्र के दतियांव गांव निवासी राजवंश राम का पुत्र श्रवण राम बताया जाता है.घायल ट्रैक्टर चालक को गुरुवार की रात इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार भभुआ थाना क्षेत्र के दतियांव गांव निवासी राजवंश राम का पुत्र श्रवण राम गुरुवार की रात सोन नदी से ट्रैक्टर पर बालू लोड कर भभुआ आ रहा था.
इसी बीच अपाचे बाइक पर सवार अपराधियों ने फकराबाद व सबराबाद के बीच ओवर टेक कर ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया. चालक रुका नहीं ट्रैक्टर लेकर तेजी गति से भागने का प्रयास किया.लेकिन अपराधियों ने तड़ातड़ उस पर गोलियां चला दी. गोली उसके बाएं हांथ में लग गई. पीछे बैठे रिश्तेदार मुन्ना राम ने ट्रैक्टर को परिचित जगह पर खड़ा कर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. भभुआ थाना पुलिस ने घायल का फर्द बयान लेकर उचित कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को प्रतिवेदन भेज दिया है.
