25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने को लेकर बीडीओ ने बीएलओ के साथ की बैठक, दिया कई प्रकार दिशा निर्देश

फोटो: बीएलओ के साथ बैठक करते बीडीओ 
भगवानपुर कैमूर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में गुरूवार को भगवानपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह ने सभी बीएलओ के साथ 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने को लेकर बैठक की. जिसमें सभी बीएलओं को बीडीओ ने 25 जनवरी को क्या क्या काम अपने बूथों पर करना है इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कई प्रकार दिशा निर्देश भी दिया. बीडीओ ने बीएलओ को बताया कि सभी बीएलओ अपने बूथों पर 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन नये बनाये गये वोटर कार्ड का वितरण मतदाताओं को करेंगे. चुनाव पाठशाला, सहित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही कई प्रकार मतदाताओें का नाम जोड़ने, सुधारने, हटाने व स्थानांतरण का आवेदन लेंगे. इसके साथ ही नये बनने वाले मतदाताओं का शपथ भी दिलायेंगे. विद्यालय में का निर्देश दिया. बैठक के दौरान निर्वाचन कार्यालय के कर्मी संजय कुमार, हरिशंकर चौधरी, जितेंद्र कुमार, बीएलओ रंजीत कुमार, पिंकी कुमारी सहित कई बीएलओ मौजूद रहे. वही बैठक के बाद बीएलओं को निर्वाचन कार्यालय से प्रचार प्रसार के बैनर पोस्टर भी दिये गये.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top