प्रेमी की मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पायी प्रेमिका, मंदिर में इस तरह कर ली आत्माहत्या, जाने क्या है मामला

न्यूज़ डेस्क. प्यार में लोग क्या क्या कर लेते है. यहाँ तक लोग अपने जान को न्योछावर कर देते है. लेकिन बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना के सिहोरिया गांव से प्यार में जान देने का अजब गजब ही मामला सामने आया है. यहां पर एक प्रेमिका ने प्रेमी की मौत के सदमें चली गयी. अपने प्रेमी की मौत से काफी आहत प्रेमिका ने जीने में भलाई नहीं समझी. वह गुरुवार के रात ईश्वर से नाराज होकर गांव के ही एक मंदिर में जाकर घण्टे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिससे परिवार ही नहीं पूरा गांव सदमे में है. मिली जानकारी के अनुसार सिहोरियां गांव के अशोक कुमार राम की 17 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी गुरुवार के रात मां काली मंदिर में जाकर घंटा में फांसी लगा ली. जिससे उसकी मौत हो गई. जब शुक्रवार की सुबह पांच बजे के लगभग गांव की महिलाएं पूजा करने काली मंदिर पहुंची तो देखा की घंटा दुपट्टा लगाकर किशोरी लटकी हुई है. महिलाएं पहले कुछ और ही समझी लेकिन बात समझ में आने के बाद ग्रामीणों को बुलाया. 
फ़ोटो - मृतक युवती का फाइल फोटो 
ग्रामीणों के मंदिर में पहुँच कर देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला बताया जाता है. मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे प्रियंका कुमारी काली मंदिर में पूजा करने गई थी. उसने अपनी बहन प्रियंका कुमारी के द्वारा आत्महत्या करने की बात को स्वीकार किया. 
लेकिन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पाया.
लोगों व मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोरी एक युवक से बेइंतहा प्यार करती थी. गुरुवार को प्रेमी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जिसका नाम राजा बाबू गुप्ता बताया जाता है. चर्चा है कि युवती प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने गांव के ही मा काली मंदिर में जाकर घण्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top