कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ/ कैमूर. रामपुर प्रखंड के बेलाव में शांति जोश के नेतृत्व में 25 मार्च को श्री रामनवमी दिन को गाजे बाजे व हाथी घोड़े के साथ शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसके लिए युवाओं द्वारा सभी तैयारियों को किया जा रहा है. रामनवमी को लेकर बेलाव बाजार को भगवा झंडा व पताका से सजा दिया गया. जिससे चारों तरफ भगवामय हो गया है.

हर झंडे पर जय श्री राम लिखा हुआ है. इसके साथ हर तरफ जय श्री राम के भक्ति गाने सुनाई दे रहे है. शांति जोश के सदस्य अभिषेक सिंह ने बताया कि 25 मार्च को रामनवमी के दिन दोपहर 2:30 बजे से शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसमें सैकड़ो युवा हाथों में झंडा लेकर बाइक व पैदल शोभा यात्रा में शामिल होंगे. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही है.