फ़ोटो - किन्नर का फाइल फोटो
भभुआ कैमूर। गुरुवार की रात जिला मुख्यालय के बगल में स्थित अखलासपुर बस पड़ाव में अपने साथी के साथ हुए मारपीट की घटना में पूछताछ पर किन्नरों व डांसरों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बस स्टैंड मारपीट का अखाड़ा बन गया। उनके द्वारा मचाए जा रहे हंगामा व मारपीट करने के स्टाइल का नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। अखलासपुर बस पड़ाव के पास दर्जनों किन्नर व डांसरो के बीच मारपीट से अफरातफरी मच गई। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राम के निर्देश पर सब-इंस्पेक्टर अमीत कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों को थाना में बुलवाया। थाना में दर्जनों किन्नर व डांसर थाना पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई।
किन्नर सोनी व अंजू ने पुलिस को बताया कि उसके साथी बेगम निशा को जिले के दुर्गावती में पिछले सप्ताह डासंरों द्वारा मारपीट की गई थी। इसको लेकर गुरुवार को अखलासपुर पटिया के पास रह रहे किन्नर उनसे पूछताछ करने गए। डांसरों से पूछा कि तुमलोगों द्वारा दुर्गावती में उनके साथी के साथ मारपीट क्यों की गई है। इसी पर डांसर उनसे अखलासपुर बस पड़ाव के पास भी मारपीट करने लगे। जबकि डांसर संतोष, मदन व गोलू ने पुलिस को बताया कि किन्नर भी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। नगर थाने में पुलिस अफसर ने किन्नर व डांसरों से लिखित समझौता कराया।