शराब के नशे में डीएसपी ने थानेदार को किया गिरफ्तार, 50 हजार के बेल पर थाने से छोड़ा, FIR दर्ज


फ़ाइल फ़ोटो - नागेंद्र पासवान, प्रभारी थानाध्यक्ष कुदरा
भभुआ कैमूर : कैमूर जिले के कुदरा थाना प्रभारी नागेंद्र पासवान को बुधवार की रात मोहनिया डीएसपी ने शराब के नशे में उनके घर से पकड़ा। जिसके बाद पुलिस द्वारा रात को कुदरा पीएचसी में लेकर मेडिकल जांच कराया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष को शराब के नशे में जानकारी होने पर लोगों द्वारा इसका सूचना मोहनिया डीएसपी को दिया था।इसके बाद तत्काल डीएसपी उनके आवास पर पहुँच कर जानकारी लेना चाहा तो मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। मामला की गुरुवार की सुबह लोगों को जानकारी मिलने पर जंगल मे आग की तरह खबर फैल गयी। प्रभारी थानाध्यक्ष के खिलाफ कुदरा थाने में ही थानाध्यक्ष अनूप ठाकुर द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया। इसके बाद नए नियम 41 (ए)के तहत 50 हजार के बेल बॉन्ड पर थाने से ही जमानत दे दिया गया।

फ़ोटो - एक दिन पहले जब्त की शराब के साथ पीले घेरे में आरोपी प्रभारी थानाध्यक्ष 

# चूहों के माथे पर शराब का कलंक 
बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्णशराबबंदी कानून लागू की गई है. शराबबंदी के बाद से शराब पीने व बेचने वाले लगातार पकड़े जा रहे है। कैमूर में चूहों के बियर शराब पीने का मामला अभी शांत हुआ ही नहीं था कि एक प्रभारी थानाध्यक्ष के जब्त किए गये शराब पीने के नशे में गिरफ्तार किया गया है। चूहों के शराब पीने के मामले ने ही तूल पकड़ते हुए कई तरह के सवाल खड़े किए। पुलिस को शराब के नशे में पकड़े जाने के बाद लोगों में चर्चा होने लगी कि शराब पुलिस पिये कलंक चूहों पर डाल दिया जा रहा है। ताकि उनपर कोई कार्रवाई न हो। लेकिन बार बार को चोरी एक दिन पकड़ी ही जाती है। 
# बोले डीएसपी
मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि 50 हजार के बेल बांड पर जमानत शराब के आरोपी थानाध्यक्ष को दिया गया है। लेकिन आगे की कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा गया है।
# बोली एसपी
प्रभारी कैमूर एसपी नताशा गुड़िया ने बताया कि शराबबंदी के कड़े कानून के तहत किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। आरोपी प्रभारी थानाध्यक्ष नए नियम 41 (ए)के तहत 50 हजार के बेल बॉन्ड पर थाने से ही जमानत दे दिया गया है। आगे की करवाई की प्रोसेन्डिंग चलाई जायेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top