दोहरे पिता पुत्र हत्याकांड के परिजनों से मिला राजद का शिष्टमंडल, कहा 48 घण्टे हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो देंगे धरना

रामपुर/कैमूर
। जिले के रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के दक्षिण पहाड़ी के तलहटी में बसे तरांव गांव में जंगली जानवरों से सब्जी की रखवाली कर रहे सोये हुए पिता -पुत्र की धारदार हथियार से गर्दन काटकर निर्मम हत्या करने का मामला शनिवार को सामने आया।जिसके बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पूरे क्षेत्र में इस दोहरे पिता पुत्र हत्याकांड से सनसनी फैल गयी थी। घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ देखने को मिली। 

इस दोहरे पिता पुत्र के हत्याकांड से क्षेत्र सहित पूरे कैमुर जिला के लोगों की रूह कांप उठी। सूचना पर प्रशासन के अलावा राजनीतिक पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं का जुटान होकर मृतक के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया जा रहा है। रविवार को मृतक के परिवार वालों के प्रति शोक संवेदन व ढांढ़स बढ़ाने के लिए कैमूर राजद के इकाई जिलाध्यक्ष अकलू राम, सुधाकर सिंह, बिरजू पटेल, जनार्दन उपध्य्याय, कन्हैया कुशवाहा, पशुपति नाथ सिंह सहित कई नेता व कार्यकर्ता पहुँचे। 

इस दौरान राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह ने मृतक के परिजनों से घटना के बारे जानकारी प्राप्त करते हुए अपनी संवदेना व्यक्त करते हुए कहा वंशी जी बहुत अच्छे इंसान थे। लेकिन दुःख की बात यह है कि पुलिस द्वारा अभी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं कर पायी है। प्रसासन की रवैया ढीला ढाला है। जो लापरवाही को दर्शाता है। 

डबल मर्डर जैसी बड़ी घटना होने  के बाद भी अब तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।  जिससे ग्रामीण काफी दहशत के साये में जी रहे है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर हत्यारो की गिरफ्तारी नहीं होती है तो राजद के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। 

वही मृतक के परिवार को 10-10 लाख मुआवजा व एक सरकारी नौकरी दिलाने की सरकार से मांग की गयी। ताकि गरीब परिवार का पालन पोषण करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हों। मौके पर विजय सिंह, मिलन सिंह, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, बब्लू गौंड, बनारसी सिंह यादव, पप्पू सिंह यादव दर्जनों राजद के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top