नए साल पर मां मुंडेश्वरी का जयकारे गुंजा पवरा पहाड़ी, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में मत्था टेक कर नव वर्ष मंगलमय की कामना

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
- पहाड़ी क्षेत्रों सहित विभिन्न पिकनिक स्पॉट्स पर मना नये साल का जश्न
- युवाओं के जोश व उत्साह में बच्चे भी नहीं रहे पीछे 
भभुआ कैमूर. कैमूर जिले के भभुआ शहर सहित पूरे जिले में वर्ष 2018 को अलविदा कह कर व नववर्ष 2019 का लोगों ने जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां देते हुए नया साल अच्छा गुजरे इसकी कामना की.
नववर्ष के आगमन को लेकर हर तरफ खुशियों का माहौल था. खास कर युवाओं ने अपने दोस्तों के साथ पार्टियां कर इसका आनंद लिया. नववर्ष के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन के तरफ से भी काफी कड़े बंदोबस्त किये गये थे. हर पिकनिक स्पॉट्स व चौक चौराहों पर पुलिस द्वारा ने पैनी निगाह रखी थी. ताकि कोई घटना न हो. 
- मंदिरों में लोगों ने टेका मत्था, मांगे आशीर्वाद
मंगलवार को नये साल के मौके पर ज्यादात्तर लोग अहले सुबह जगकर स्नान कर मंदिरों पर पहुंच कर पहले भगवान के समक्ष नतमस्तक हुए और आशीर्वाद लिया कि उनका नववर्ष मंगलमय रहे.
मंगलवार को नव वर्ष पर सभी मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिली श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद लेकर अपने नये वर्ष के पहले दिन की शुरूआत करने पहुंचे. शहर स्थित देवी मंदिर, महावीर मंदिर व माता मुंडेश्वरी के दरबार आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही.  
- हर तरफ दिखा जश्न का नजारा  
जिले के युवा किशोर व बच्चें भी नये साल को नये अंदाज में मनाने में पीछे नहीं रहे. इसको लेकर युवाओं की टोलियां जिले के पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा विभिन्न पिकनिक स्पॉट्स पर अपने- पने सुलभ साधनों से पहुंची. यहां जश्न का नजारा देखते ही बन रहा था.
विभिन्न पिकनिक स्पॉट्स पर युवा कहीं लिट्टी-चोखा, तो कहीं नॉन वेज पकाकर मौज मस्ती करने में मशगूल दिखे . हजारों की संख्या में लोगों ने नववर्ष को लेकर शहर के इकलौते सिटी पार्क, हवाई अड्डा मैदान व सुअरा नदी के समीप मैदान के अलावा कई पिकनिक स्पॉट्स पर पहुंच कर मौज मस्ती की.  
- सुंदर व मनोरम वादियों में पहुंचे लोग
  नववर्ष की पहले दिन मंगलवार के सुबह में थोड़ा ठंड के बाद धूप खिलने पर लोग पिकनिक स्पॉट की तरफ निकल रहे थे. नये साल के मौके पर देश के प्राचीनतम मंदिर माता मुंडेश्वरी के दरबार में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंच कर मत्था टेका. दुआ मांगी कि नया साल सभी के लिए खुशहाली लेकर आये.
इसके बाद प्रकृति की मनोरम वादियों में बसे भगवानपुर व अधौरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पिकनिक स्पॉट्स पर हजारों की संख्या में लोग नववर्ष की खुशियां मनाने पहुंचे.  लोग पपहरा, शुकुल मड़इया, हनुमान घाट,मुसहरवा बाबा, धरती माई, तेल्हाड़ कुंड,तुतुआईन बांध, जगदहवां बांध,दुर्गावती जलाशय, करकटगढ,सिंघी पहाड़ी स्थित घटवार बाबा आदि पिकनिक स्थलों पर मौज मस्ती की.इन स्थलों पर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी सपरिवार आनंद उठाते देखे गये. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top