भभुआ कैमूर। कैमूर में जहां लोग नये साल की जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे। लोग नये साल का जश्न मना रहे थे। उसी समय मोहनिया में दो बाइक की आमने सामने में टक्कर हो गयी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान वाराणसी जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी। मृतक पिपहरिया के विनोद सिंह बताये जाते है। जो दुर्गावती में डाकिया के पद पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह में डाकिया विनोद घर से अपने बाइक से निकल कर मुंबई-हावड़ा मेल से डाक लेकर अपने बाइक से दुर्गावती जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन रोड में एक बाइक सवार से सामने से जा टकराया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। जिसके बाद लोगो द्वारा घायलो को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाकिया विनोद सिंह को सिर में गम्भीर चोट लगी थी। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वही वाराणसी जाते समय ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
बिग ब्रेकिंग - बाइक के धक्के से मौत
कैमूर जिले के कुदरा से बड़ी खबर आ रही है। ख़बर यह है कि कुदरा थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास एनएच दो पर बाइक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक चैनपुर थाना क्षेत्र के करजांव गांव का हरिकिसन कहार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी।




