कैमूर: महिला प्रताड़ना के आरोपी पति को वारंट पर पुलिस ने बाथरूम से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रामपुर। रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के मझियाव गांव से शनिवार की रात लगभग 2 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कोर्ट से निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर पुलिस ने महिला प्रताड़ना के आरोपी पति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया आरोपी पति मझियांव गांव निवासी स्वर्गीय रामाशंकर पांडेय का पुत्र संतोष कुमार पांडे बताया जाता है।

 थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला थाने में आरोपी पति की पत्नी द्वारा महिला प्रताड़ना की प्राथमिकी 2020 में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में कोर्ट से निर्गत  एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर एसपी के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर मझियाव गांव में शनिवार के देर रात छापेमारी की गई।

 जिसके बाद पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची  तो दरवाजा बंद था और दरवाजा खुलवाया तो आरोपी बाथरूम में छुप गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद उसे दरवाजा खुलवा कर निकलवाया गया। आरोपी को रविवार को मेडिकल जांच रामपुर पीएचसी में कराने के बाद जेल भेज दिया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top