भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र राजा के अकोढ़ी गांव में शुक्रवार की रात में मामूली विवाद में गोली मार कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया। घायल व्यक्ति उक्त गांव का शिवमूरत सेठ के पुत्र राजेश सेठ बताए जाते है। जिनका प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
इसी गोलीकांड मामले में शनिवार को घायल के पिता द्वारा आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी बेलाव थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात में आरोपी नेपाली दीक्षित का गाड़ी द्वार पर खड़ा था। इसी बीच किसी की बाइक से गाड़ी में स्क्रेच हो गया।
इस दौरान आरोपी को राजेश सेठ पर शक हुआ और उसके गाली गलौज करने लगा। कुछ समय पिस्टल घर से लाकर राजेश पर हमला कर दिया। जिसमें राजेश के दाएं पैर में गोली लग गई। जिसके बाद गांव के हड़कंप मच गया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। घायल को तुरंत रामपुर पीएचसी में ले जाया गया।
जहां प्राथमिकी उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद घायल व्यक्ति राजेश सेठ के पिता शिवमुरत सेठ ने थाने में आवेदन देकर नेपाली दीक्षित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।
इस संबंध में बेलाव थानाध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि गोलीकांड में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
